शरद पवार ने NCP अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, कार्यकर्ता हुए भावुक, फैसले पर पुनः विचार करने का किया आग्रह

वरिष्ठ एनसीपी ने शरद पवार ने NCP अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा दे दिया, इसकी घोषणा उन्होंने स्वयं की है. जिसके बाद पवार समर्थक ने जमकर नारेबाजी की. मुंबई में अपनी आत्मकथा के दूसरे संस्करण के विमोचन के दौरान पवार ने ये घोषणा की.
वरिष्ठ एनसीपी ने शरद पवार ने NCP अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा दे दिया, इसकी घोषणा उन्होंने स्वयं की है. जिसके बाद पवार समर्थक ने जमकर नारेबाजी की. मुंबई में अपनी आत्मकथा के दूसरे संस्करण के विमोचन के दौरान पवार ने ये घोषणा की. अब फिलहाल किसी नए अध्यक्ष की घोषणा नहीं की गई है.
#WATCH | "I am resigning from the post of the national president of NCP," says NCP chief Sharad Pawar pic.twitter.com/tTiO8aCAcK
— ANI (@ANI) May 2, 2023
पवार ने अपने संबोधन में कहा कि, मैंने लाफ़ी लंबे समय से अध्यक्ष की भूमिका निभाई है, अब मैं रिटायर होना चाहता हूं. पवार के इस्तीफे की घोषणा के बाद उनके सार्थक भावुक हो गए है और पवार के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. वहीं शरद पवार के इस्तीफे की घोषणा के बाद उनके भतीजे अजीत पवार ने कहा कि, ये सब काफी जल्दी हुआ हम सब हैरान हैं, मैं बहन सुप्रिया और पार्टी के अन्य सदस्य एक साथ बैठेंगे और जनता भावना के अनुरूप फैसला लिया जाएगा.
अजित पवार ने कहा कि कमिटी जो भी फैसला लेगी, वो मान्य होगा. उन्होंने कहा, शरद पवार ने उम्र को देखकर ये फैसला लिया है. बार बार फैसला वापस लेने को न कहें, पवार साहब ने पद से इस्तीफा दिया है पार्टी से नहीं. पवार साहब चाहते हैं की नया नेतृत्व सामने आए. अजीत पवार ने कहा इस्तीफे को लेकर आप सब भावुक ना हों, पार्टी काम सुचारु रूप से चलता रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Anand
'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




