युवती ने दर्ज कराई एफआईआर, यूट्यूबर शादाब ने आरोपों को बताया झूठा

Updated:
विज्ञापन

यूट्यूबर शादाब जकाती (Photo: Insta)

Shadab Zakati : महिला की शिकायत के बाद यूट्यूबर शादाब जकाती के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. जानें क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

Shadab Zakati: एक महिला की शिकायत पर यूट्यूबर शादाब जकाती के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ग्रामीण) अभिजीत कुमार ने बताया कि महिला द्वारा लिखित शिकायत के बाद इंचौली पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस के मुताबिक धारा-64 (बलात्कार) सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई. जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के मुताबिक मवाना रोड स्थित इंचौली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने जकाती पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप लगाए. महिला ने मीडिया के सामने भी अपने आरोप दोहराए हैं.

विज्ञापन

लगभग ढाई मिनट का एक वीडियो जारी किया यूट्यूबर ने

इस बीच,यूट्यूबर शादाब जकाती ने लगभग ढाई मिनट का एक वीडियो जारी कर अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है. वीडियो में यूट्यूबर ने कहा कि महिला उनकी सहायता के लिए आई थी और उन्होंने मानवीय आधार पर उसके बच्चे की पढ़ाई, राशन और अन्य जरूरतों में मदद की थी. शादाब ने दावा किया कि महिला उनकी कई वीडियो में काम कर चुकी है और इस बात के कई गवाह मौजूद हैं.

साजिश रची जा रही है : शादाब जकाती

यूट्यूबर शादाब जकाती ने यह भी कहा कि उनके घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और पुलिस चाहें तो फुटेज की जांच कर सकती है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. शादाब जकाती ने दावा किया कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और उन्हें बार-बार फंसाने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola