Seema Haider : सीमा हैदर ने किया काला जादू! घर में जबरन घुस गया युवक

Updated:
विज्ञापन

Seema Haider

Seema Haider : पाकिस्तान ने भारत आई सीमा हैदर के घर संदिग्ध युवक घुस गया. उसने दावा किया कि सीमा और सचिन ने काला जादू किया है. पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Seema Haider : ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर एक युवक जबरन घुस आया. युवक ने दावा किया कि उस पर ‘काला जादू’ किया गया है, जिससे वह खुद-ब-खुद वहां खिंचता चला आया. मामले की जांच पुलिस कर रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया. युवक की पहचान तेजस के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गुजरात का बताया जा रहा है. पुलिस ने प्रारंभिक जांच के दौरान पाया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है. फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है. मामले की जांच रबूपुरा थाना पुलिस कर रही है.

विज्ञापन

सीमा हैदर और सचिन मीणा ने काला जादू किया

पुलिस के अनुसार, शनिवार को युवक मेन गेट बंद होने के बावजूद किसी अन्य रास्ते से सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर में घुस गया. इसके बाद घर के लोग डर गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया. पूछताछ में उसने चौंकाने वाला दावा किया कि उस पर सीमा हैदर और सचिन मीणा ने काला जादू किया है.

यह भी पढ़ें : Seema Haider: सीमा हैदर पाकिस्तानी क्यों नहीं गई? कहां फंसा है पेंच?

सीमा हैदर का पाकिस्तान भेजने की मांग

सीमा हैदर दो साल पहले अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आई थी. वह सचिन मीणा के साथ रह रही है. दोनों की एक बेटी भी है. जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद से देशभर में सीमा हैदर को पाकिस्तान वापस भेजने की मांगने लगी है. सीमा के पाकिस्तानी पति ने भी भारत से मांग की है कि उसे पाकिस्तान भेज दिया जाए. हालांकि, इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. सरकार की तरफ से इस मामले पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola