ePaper

School Closed News : ओमिक्रॉन की वजह से इस राज्‍य में बंद होंगे स्‍कूल! जानें गुजरात और दिल्ली का हाल

Updated at : 23 Dec 2021 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
School Closed News : ओमिक्रॉन की वजह से इस राज्‍य में बंद होंगे स्‍कूल! जानें गुजरात और दिल्ली का हाल

School Closed News: कोरोना वायरस की पहली और दूसरी लहर के दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र एक बार फिर से कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से प्रभावित नजर आ रहा है. इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि महाराष्ट्र के स्कूल एक बार फिर से बंद करने का फैसला लिया जा सकता है.

विज्ञापन

School Closed News : कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन देश में लगातार अपने पांव पसार रहा है. इस बीच ऐसी खबर आ रही है कि स्‍कूलों को बंद करने का दौर फिर शुरू हो सकता है. खबर महाराष्‍ट्र की है जहां ओमिक्रॉन ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. महाराष्ट्र में स्कूल एक बार फिर बंद हो सकते हैं. ऐसे संकेत महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ की ओर से दिये गये हैं.

कोरोना वायरस की पहली और दूसरी लहर के दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र एक बार फिर से कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से प्रभावित नजर आ रहा है. इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि महाराष्ट्र के स्कूल एक बार फिर से बंद करने का फैसला लिया जा सकता है. महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा है कि यदि राज्य में ओमीक्रॉन (B.1.1.529) वैरिएंट के मामलों में वृद्धि जारी रही और संक्रमित रोगियों की संख्या में वृद्धि होती है, तो राज्य में स्कूल बंद करने का निर्णय लिया जा सकता है.

गुजरात के स्‍कूलों को हाल

इधर पिछले दिनों स्‍कूल बंद किये जाने के सवाल पर गुजरात की स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री निमिषा सुथार ने कहा है कि सूबे की सरकार कोरोना की संख्या को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरत रही है, लेकिन जब तक जरूरत महसूस नहीं होता, तब तक स्कूलों को बंद करने की कोई योजना नहीं है.

क्‍या छत्तीसगढ़ के स्‍कूल बंद होंगे ?

स्‍कूल को बंद किये जाने के सबंध में छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय टेकाम का भी बड़ा बयान सामने आया है. स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय टेकाम ने इस उठते सवाल के बीच कहा है कि फिलहाल स्कूल बंद करने का विचार नहीं है. उन्होंने कहा कि कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए पूरी क्षमता से स्कूल खोलने का काम किया जाएगा. पहले ही बच्चों की पढ़ाई का काफी नुकसान हो चुका है.

Also Read: School Reopen: क्‍या गुजरात और छत्‍तीसगढ़ में स्‍कूल होंगे बंद ? झारखंड के बारे में जानिए
दिल्‍ली में खुल गये स्‍कूल

देश में बढ़ते ओमिक्रॉन के खतरे के बीच दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने स्‍कूलों को खोलने का फैसला लिया है. राष्‍ट्रीय राजधानी में शनिवार 18 दिसंबर यानी आज से स्कूल खुल गये. केजरीवाल सरकार के इस फैसले के बाद छठी कक्षा से ऊपर के क्लास आज से लगने लगी. आपको बता दें कि दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया था.

चंडीगढ़ के सभी स्कूल बंद

चंडीगढ़ के सभी स्कूलों को 7 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है. कोरोना के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola