Sarkari Naukri 2023 : क्या रेलवे ने सचमुच निकाली है बंपर भर्ती? जाने लें खबर की सच्चाई

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 27 May 2023 10:25 AM

विज्ञापन

Sarkari Naukri 2023 : रेल मंत्रालय के इस ट्वीट पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. ट्विटर यूजर इस ट्वीट पर मंत्रालय को धन्यवाद दे रहे हैं कि उसकी ओर से इस खबर का खंडन किया गया है. जानें भ्रामक खबर के बारे में

विज्ञापन

Sarkari Naukri 2023 : क्या आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां…एक भ्रामक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसको लेकर रेल मंत्रालय ने अलर्ट किया है. रेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा- भ्रामक खबरों से बचें! यह सूचित किया जाता है कि आरपीएफ या भारतीय रेल की ओर से इस प्रकार की भर्ती का कोई भी नोटिफिकेशन नहीं निकाला गया है. झूठी खबरों से बचें एवं रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें.

अपने ट्वीट में रेल मंत्रालय एक वेबसाइट की कटिंग शेयर की गयी है. इसमें लिखा है कि RPF Constable Bharti 2023: RPF कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के 9000 पदों पर निकली बम्पर भर्ती…इस खबर को मंत्रालय की ओर से फर्जी करार दिया गया है. यानी यदि आपके पास भी ये भ्रामक खबर पहुंची है तो इसे इग्नोर कर दें. इस खबर पर विश्वास करने की भूल कतई ना करें.

भ्रामक खबर का दावा

जो भ्रामक खबर सोशल मीडिया पर वायरल है, उसके अनुसार यह भर्ती आरपीएफ द्वारा कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर दोनों पदों के लिए अलग-अलग जारी करने का काम किया गया है. इसमें कांस्टेबल के 600 और सब इंस्पेक्टर के 300 पद भरे जाएंगे. देश भर के पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने में सक्षम हैं. इसके लिए कुछ आवश्यक योग्यताएं जरूरी है. खबर में बताया गया है कि आरपीएफ हेड कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर भर्ती (सब इंस्पेक्टर भर्ती) के लिए आयु संबंधी योग्यता न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष समान रखी गयी है. जबकि कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखने का काम किया गया है.


रेल मंत्रालय के ट्वीट पर प्रतिक्रिया

रेल मंत्रालय के इस ट्वीट पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. ट्विटर यूजर इस ट्वीट पर मंत्रालय को धन्यवाद दे रहे हैं कि उसकी ओर से इस खबर का खंडन किया गया है. आपको बता दें कि ऐसी भ्रामक खबर समय-समय पर सोशल मीडिया पर वायरल होते दिख जाते हैं जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को डायवर्ट करते हैं. अत: यदि आप भी ऐसा कुछ विज्ञापन देखते हैं तो उसकी सत्यता की जांच जरूर कर लें.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola