ePaper

शिवसेना नेता संजय राउत का बड़ा आरोप, हमारे नेताओं को केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों के जरिये डरा रही

Updated at : 15 Feb 2022 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
शिवसेना नेता संजय राउत का बड़ा आरोप, हमारे नेताओं को केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों के जरिये डरा रही

संजय राउत ने कहा कि कुछ नेता यह कह रहे हैं कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार 10 मार्च के बाद गिर जायेगी.

विज्ञापन

केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, हमारे नेताओं को ये केंद्रीय एजेंसियां परेशान कर रही हैं. हमारे नेताओं पर इन एजेंसियों के जरिये दबाव बनाया जा रहा है. उक्त बातें शिवसेना के नेता संजय राउत ने आज कही.

संजय राउत ने कहा कि कुछ नेता यह कह रहे हैं कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार 10 मार्च के बाद गिर जायेगी. यह सारी अफवाहें तब से शुरू हुईं हैं, जब मैंने वेंकैया नायडू को लिखा.

संजय राउत ने पार्टी हेडक्वार्टर में कहा कि शिवसेना को किसी से डर नहीं लगता है. आज जो हमें परेशान कर रहे हैं उन्हें 2024 के बाद जवाब मिल जायेगा. ठाकरे परिवार पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि अलीबाग में उनके 19 बंगले हैं. मैं सभी पत्रकारों को इस जगह पर पिकनिक के लिए लेकर जाऊंगा, लेकिन वहां अगर ये बंगले नहीं मिले तो भाजपा उन्हें वह जगह दिखायेगी.

Also Read: कर्नाटक के बाद मध्यप्रदेश के कॉलेज में हिजाब बैन, दुर्गा वाहिनी ने किया था विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola