ePaper

जनसंख्या नीति जरूरी, लेकिन चुनाव के लिए इसका इस्तेमाल सही नहीं, संजय राउत ने कही ये बड़ी बात

Updated at : 18 Jul 2021 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
जनसंख्या नीति जरूरी, लेकिन चुनाव के लिए इसका इस्तेमाल सही नहीं, संजय राउत ने कही ये बड़ी बात

शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत ने योगी सरकार की जनसंख्या नीति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हम यूपी में इस कानून का असर देख रहे हैं, उसके बाद इस पर निर्णय किया जायेगा. उन्होंने कहा कि हमने कभी भी जनसंख्या नीति का विरोध नहीं किया है.

विज्ञापन

शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत ने योगी सरकार की जनसंख्या नीति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हम यूपी में इस कानून का असर देख रहे हैं, उसके बाद इस पर निर्णय किया जायेगा. उन्होंने कहा कि हमने कभी भी जनसंख्या नीति का विरोध नहीं किया है.

संजय राउत ने कहा कि यूपी -बिहार जैसे राज्यों में जनसंख्या नियंत्रण में नहीं है. इसका असर दूसरे राज्यों पर भी पड़ता है. बेरोजगारी, महंगाई जैसी समस्याएं बढ़ती हैं. इसलिए हम पहले इस कानून का असर देखेंगे फिर कार्रवाई करेंगे.

संजय राउत ने जनसंख्या नीति पर हो रही राजनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सिर्फ चुनाव के लिए अगर यह नीति बनायी जा रही है तो गलत है लेकिन इस तरह का कानून होना चाहिए.

गौरतलब है कि यूपी सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक नीति बनायी है जिसके तहत दो बच्चों से ज्यादा होने पर सरकार कई तरह की सुविधाओं से वंचित कर सकती है और कई अधिकार भी छीन सकती है. इसमें स्थानीय स्तर पर चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं देने की बात भी शामिल है.

इस नीति का विपक्षी पार्टियां जमकर विरोध कर रही हैं और इसे राजनीति से प्रेरित बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए योगी सरकार यह नीति लेकर आ रही है.

एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने भी योगी सरकार के इस नीति पर सवाल उठाया है, उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि दो बच्चों की नीति का विदेशों में सही प्रभाव नहीं देखा गया है इसलिए वे इस तरह की किसी नीति का समर्थन नहीं करते हैं, तो फिर योगी सरकार क्यों केंद्र सरकार के खिलाफ जा रही है.

Also Read: अगले तीन दिनों तक लगातार बंद रहेंगे बैंक, जुलाई महीने में 15 दिन है अवकाश, देखें लिस्ट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी जनसंख्या नीति को सही नहीं बताया है उन्होंने कहा है कि इस तरह के मसले कानून बनाने से नहीं सुलझाए जा सकते हैं. जनसंख्या नियंत्रण के लिए महिलाओं को जागरूक करने की आवश्यकता है.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola