अगले तीन दिनों तक लगातार बंद रहेंगे बैंक, जुलाई महीने में 15 दिन है अवकाश, देखें लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

कल यानी सोमवार 19 जुलाई को अगर आप जरूरी काम से बैंक जा रहे हैं और यह सोच रहे हैं कि कल तो रविवार यानी छुट्टी के बाद का दिन है और आपका काम आसानी से हो जायेगा तो ध्यान दें, संभव है कि आपके राज्य या शहर में कल यानी सोमवार 19 जुलाई को बैंक बंद हो.

विज्ञापन

कल यानी सोमवार 19 जुलाई को अगर आप जरूरी काम से बैंक जा रहे हैं और यह सोच रहे हैं कि कल तो रविवार यानी छुट्टी के बाद का दिन है और आपका काम आसानी से हो जायेगा तो ध्यान दें, संभव है कि आपके राज्य या शहर में कल यानी सोमवार 19 जुलाई को बैंक बंद हो. इसकी वजह यह है कि आरबीआई की लिस्ट के अनुसार 18-22 जुलाई तो बैंकों में छुट्टी है.

विज्ञापन

गौरतलब है कि बैंकों में 16 जुलाई से ही लगातार छुट्टी है जो 22 जुलाई तक जारी रहेगी. जुलाई महीने में कुल 15 छुट्टियां बैंकों में निर्धारित की गयी हैं. 18 जुलाई को रविवार होने की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे. 19 जुलाई को गुरु रिम्पोछे के थुंगकर त्शेचु के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेगा.

20-21 जुलाई को बकरीद की छुट्टी बैंकों में दी गयी है. 20 जुलाई को जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम में बकरीद मनाया जायेगा जबकि देश के अन्य इलाकों में बकरीद का अवकाश 21 जुलाई को होगा. हालांकि जिन राज्यों में 20 जुलाई को बकरीद की छुट्टी होगी वहां 21 जुलाई को बैंक खुले रहेंगे.

बैंक अवकाश लिस्ट

16 जुलाई : उत्तराखंड में हरेला पूजा महोत्सव

17 जुलाई : यू तिरोत सिंह दिवस और खारची पूजा

18 जुलाई : रविवार

19 जुलाई : गुरु रिम्पोछे के थुंगकर त्शेचु

20 जुलाई : बकरीद

21 जुलाई : बकरीद

24 जुलाई- महीने का चौथा शनिवार, बैंकों की छुट्टी

25 जुलाई- रविवार

Also Read: न्यूजक्लिक को भारत का अपमान करने के लिए विदेश से मिल रहे हैं पैसे, गैंग बनाकर हो रहा काम, संबित पात्रा का आरोप

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola