Sanatan Dharma Row: स्टालिन और ए राजा के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने किया किनारा, बीजेपी ने बोला हमला

Updated:
विज्ञापन
Sanatan Dharma Row: स्टालिन और ए राजा के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने किया किनारा, बीजेपी ने बोला हमला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता ए राजा की सनातन धर्म विरोधी टिप्पणी को ‘अपमानजनक और अति कटु’ करार दिया और विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए कहा कि यह ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ यानी ‘इंडिया’ के ‘मानसिक दिवालियेपन’ और ‘गहरे हिंदूफोबिया’ को दर्शाती है.

विज्ञापन

सनातन धर्म के संबंध में तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के विवादास्पद बयान को लेकर देशभर में सियासी घमासान अभी थमा भी नहीं है और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता ए राजा ने भी विवादित टिप्पणी कर दी है. ए राजा ने सनातन धर्म की तुलना एचआईवी और कुष्ठ रोग जैसी बीमारियों से कर दी. ए राजा के बयान ने आग में घी डालने का काम किया है. सनातन को लेकर राजा और स्टालिन के बयान पर कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग तेज हो गयी है.

ए राजा के बयान से कांग्रेस ने पल्ला झाड़ा

कांग्रेस ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के वरिष्ठ नेता ए राजा की सनातन धर्म से संबंधित कथित विवादित टिप्पणी से असहमति जताते हुए कहा कि वह सर्वधर्म समभाव में विश्वास करती है और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सभी घटक दल सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. द्रमुक सांसद राजा की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, हम स्पष्ट रूप से पहले भी कह चुके हैं और फिर दोहरा रहे हैं कि हम इस तरह की टिप्पणियों के साथ नहीं हैं. कांग्रेस का हर धर्म और सोच को साथ लेकर चलने का इतिहास रहा है. हम सर्वधर्म समभाव में विश्वास करते हैं. कांग्रेस समझती है कि यह देश सतरंगी देश है जहां सबका एक स्थान है. किसी को कम दिखाना और किसी को ज्यादा दिखाना, न तो संविधान इसकी अनुमति देता है, न ही कांग्रेस की ऐसी परंपरा है. इसलिए हम ऐसी टिप्पणियों से सहमत नहीं हैं. उनका कहना था, अगर आप कांग्रेस ��ा इतिहास जानते होंगे तो यह जरूर मानेंगे कि हमने हमेशा यही रुख रखा है. यही सिद्धांत संविधान सभा की चर्चा में था और संविधान में भी यही निहित है. खेड़ा ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का हर घटक सभी धर्मों का सम्मान करता है.

ए राजा का बयान विपक्षी गठबंधन के मानसिक दिवालियेपन को दर्शाता है: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता ए राजा की सनातन धर्म विरोधी टिप्पणी को ‘अपमानजनक और अति कटु’ करार दिया और विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए कहा कि यह ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ यानी ‘इंडिया’ के ‘मानसिक दिवालियेपन’ और ‘गहरे हिंदूफोबिया’ को दर्शाती है. केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता धर्मेंद्र प्रधान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, नाम बदलने से मंशा और चरित्र नहीं छिपते हैं. उन्होंने कहा कि देश देख रहा है कि कैसे कांग्रेस और उसके मित्र जानबूझकर भारत की आत्मा, भावना और जड़ों को बदनाम कर रहे हैं.

Also Read: सनातन धर्म पर टिप्पणी के बाद I-N-D-I-A में दरार? उदयनिधि स्टालिन बोले- हम किसी भी धर्म के शत्रु नहीं

ईश्वर से कामना करता हूं, घमंडिया गठबंधन(INDIA) के नेताओं का घमंड कम कर दे : ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, मैं आज ईश्वर से कामना करता हूं कि इन घमंडिया गठबंधन(INDIA) के नेताओं का घमंड थोड़ा कम कर दे. इनकी सोच में थोड़ा सुधार कर दे और इन्हें सद्बुद्धि दे, क्योंकि इनका घमंड इन्हें नीचले स्तर के बयान देने पर मजबूर करता है कि वे हिंदुओं और सनातन का अपमान करते हैं. राहुल गांधी की नफरत की दुकान में उनके नेता नफरती सामान बेच रहे हैं.

ए राजा ने सनातन पर क्या दिया बयान

लोकसभा सदस्य राजा ने सनातन धर्म की तुलना कथित तौर पर एचआईवी और कुष्ट रोग से की है. इससे पहले, उनकी ही पार्टी के नेता उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म के बारे में विवादित बयान दिया था. स्टालिन ने सनातन धर्म की तूलना डेंगू जैसी बीमारी से कर दी थी.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola