Prime Minister of Bharat: मोरक्को के मंत्री ने पीएम मोदी को ऐसा कहकर फिर छेड़ दी इंडिया बनाम भारत पर चर्चा

Prime Minister of Bharat: वाइब्रेंट गुजरात समिट को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा, भारत की आजादी के 75 साल पूरे हुए हैं और अब भारत अगले 25 वर्षों के लक्ष्य पर काम कर रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन के 10वें संस्करण का बुधवार को उद्घाटन किया. इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने आये मोरक्को के मंत्री Ryad Mezzour ने अपने संबोधन में पीएम मोदी को प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत बताया. जब Ryad Mezzour ने ऐसा बोला, तो कार्यक्रम में मौजूद प्रधानमंत्री मोदी मुस्कुराने लगे. Ryad Mezzour के संबोधन के बाद सोशल मीडिया में Prime Minister of BHARAT तेजी से ट्रेंड करने लगा.
पिछले साल ‘इंडिया’ शब्द के स्थान पर भारत किए जाने की हुई थी मांग
दरअसल पिछले साल राष्ट्रपति भवन में जी20 शिखर सम्मेलन के रात्रि भोज के निमंत्रण कार्ड में प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा गया था. जिसपर जमकर हंगामा हुआ था. I.N.D.I.A गठबंधन ने इसे राज्यों के संघ पर हमला करार दे दिया था. उसके बाद इंडिया शब्द को हटाकर भारत किए जाने की चर्चा तेज हो गई थी.
"Shree Narendra Modi, Prime Minister of BHARAT"
– Ryad Mezzour, Minister of Morocco
World has started calling our country Bharat 🇮🇳 pic.twitter.com/QXXEwCRlk5
— Ankur Singh (@iAnkurSingh) January 10, 2024
भारत को स्थिरता के महत्वपूर्ण स्तंभ, भरोसेमंद मित्र, वृद्धि के इंजन के रूप में देखा जा रहा है : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि दुनिया भारत को स्थिरता के एक महत्वपूर्ण स्तंभ, एक भरोसेमंद दोस्त, वैश्विक अर्थव्यवस्था के वृद्धि के एक इंजन, समाधान खोजने के लिए प्रौद्योगिकी के एक केंद्र और प्रतिभाशाली युवाओं के ‘पावरहाउस’ के रूप में देखती है. उन्होंने यह भी कहा कि तेजी से बदलती विश्व व्यवस्था में भारत ‘विश्वमित्र’ के रूप में आगे बढ़ रहा है. ‘वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन’ के 10वें संस्करण के उद्घाटन के मौके पर मोदी ने कहा कि सभी प्रमुख रेटिंग एजेंसियों की राय है कि भारत अगले कुछ साल में दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा.
आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : मोदी
PM मोदी ने कहा, आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। 10 साल पहले भारत 11वें स्थान पर था. आज सभी प्रमुख एजेंसियों का अनुमान है कि आने वाले वर्षों में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा. दुनिया भर के लोगों को अपना विश्लेषण करने दीजिए, लेकिन यह मेरी गारंटी है कि ऐसा होगा.
भारत अगले 25 वर्षों के लक्ष्य पर काम कर रहा
वाइब्रेंट गुजरात समिट को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा, भारत की आजादी के 75 साल पूरे हुए हैं और अब भारत अगले 25 वर्षों के लक्ष्य पर काम कर रहा है. जब भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष मनाएगा तब तक हमने भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है. यह 25 साल का कार्यकाल भारत का अमृतकाल है. इस अमृतकाल में यह पहली वाइब्रेंट गुजरात समिट हो रही है इसलिए इसका महत्व और बढ़ गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










