Reasi Terror Attack: रियासी आतंकी हमला मामले में बड़ी सफलता, आतंकवादियों की मदद करने वाला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Reasi Terror Attack

Reasi Terror Attack

Reasi Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के रियासी आतंकी हमला मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. आतंकवादियों को मदद करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Reasi Terror Attack: SSP मोहिता शर्मा ने कहा, 9 जून को शिवखोड़ी से आ रही तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले के मामले में एक बड़ी सफलता मिली है. इस मामले में एक आतंकी सहयोगी हाकम दीन, जिसकी उम्र 45 वर्ष है, को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रियासी से गिरफ्तार किया है. यह व्यक्ति कई बार आतंकियों को शरण देने में शामिल रहा है. खाना और रहने की जगह मुहैया कराने के साथ-साथ गाइड का काम भी किया और घटना स्थल तक पहुंचने में उनकी मदद की.

6000 रुपये लेकर आतंकवादियों को अपने घर देता था पनाह

रियासी पुलिस ने आतंकी हमले के मामले में हकीमदीन नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, वह आतंकियों के लिए गाइड का काम करता था और 6000 रुपये में उन्हें पनाह देता था.

गिरफ्तार शख्स ने माना, उसने आतंकवादियों की मदद की थी

रियासी आतंकी हमले पर एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा ने कहा, हकीमदीन ने कबूल किया है कि उसने आतंकियों को गाइड के तौर पर मदद की और उन्हें पनाहगाह दिलाने में भी मदद की. उसने यह भी कहा कि वह हमले वाली जगह पर मौजूद था और उसने गोलियों की आवाज भी सुनी थी. हमले के बाद वह आतंकियों को इलाके से बाहर ले गया. अलग-अलग मौकों पर आतंकी उसके घर आए. घटना से एक दिन पहले आतंकी उसके घर पर रुके थे. उसने तीन आतंकियों के बारे में बताया. घटनास्थल की रेकी के दौरान उसने यह सुनिश्चित किया कि कोई सीसीटीवी उसे या आतंकियों को कैद न कर सके. आतंकियों ने इस मदद के लिए उसे 6000 रुपए दिए थे.

रियासी में 9 जून को आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर किया था हमला

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में 9 जून को तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस शिव खोड़ी मंदिर से कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी. इसी दौरान पोनी इलाके के तेरयाथ गांव के पास आतंकियों ने हमला कर दिया और 53 सीट वाली बस गोलीबारी के बाद गहरी खाई में गिर गई. बस में उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के तीर्थयात्री सवार थे. इस घटना में तीन महिलाओं सहित 9 लोगों की मौत हुई थी और 41 लोग घायल हुए थे.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola