Rajasthan: अशोक गहलोत का BJP पर वार, बोले- सोशल मीडिया के जरिए की गई नेहरू के खिलाफ निम्न स्तरीय बातें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2022 3:56 PM
Rajasthan News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए बड़ा आरोप लगाया है. सीएम अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि सोशल मीडिया पूर्व पीएम राजीव गांधी लेकर आए थे.
Rajasthan News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए बड़ा आरोप लगाया है. सीएम अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि सोशल मीडिया पूर्व पीएम राजीव गांधी लेकर आए थे. उन्होंने कहा कि आज जवाहर लाल नेहरू के बारे में जो निम्न स्तरीय बातें सोशल मीडिया के जरिए की गई है, आप सोच सकते हैं कि यह नई पीढ़ी को क्या प्रेरणा देगी. बीजेपी पर निशाना साधते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि आज करोड़ों रुपए खर्च करके सोशल मीडिया पर इस प्रकार की हरकते होती है.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पूरे देश में टीमें बैठी हुई हैं. हम भी पोस्ट करते हैं, तो ऐसे कमेंट आते हैं कि उन्हें पढ़कर भी हम क्या करें. अशोक गहलोत ने कहा कि राजनीति और विचारधारा के आधार पर आप अटैक करें तो हमें कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन, आप व्यक्तिगत जीवन पर टिप्पणियां करोगे तो यह किसी भी पार्टी को शोभा नहीं देता है.
कांग्रेस ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. पार्टी ने आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को भी याद किया. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शांति वन जाकर नेहरू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नेहरू को याद करते हुए ट्वीट किया कि निधन के 58 वर्ष के बाद भी पंडित जवाहलाल नेहरू के विचार, राजनीति और हमारे देश के लिए उनका दृष्टिकोण उतना ही प्रासंगिक है, जितना पहले रहा है. कामना है कि भारत के इस अमर सपूत के मूल्य हमारे कदमों और विवेक का मार्गदर्शन करते रहें.
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आधुनिक स्वतंत्र भारत के निर्माता और भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में आगे ले जाने वाले भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया. गौरतलब है कि नेहरू अगस्त 1947 में देश के आजाद होने के बाद से 27 मई 1964 को अपने निधन तक प्रधानमंत्री रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










