Rajasthan Election 2023: मेरी ज्यादा चिंता ना करे बीजेपी, सचिन पायलट ने चुनाव से पहले कह दी ये बड़ी बात

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 23 Nov 2023 5:47 PM

विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होने हैं. इससे पहले नेताओं के बयान से राजनीति गरम हो गई है. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बीजेपी पर जोरदार हमला किया और बड़ी बात कह दी है.

विज्ञापन

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी का दौर जारी है. ताजा बयान कांग्रेस नेता और प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का सामने आया है. उन्होंने बीजेपी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के पास अपने रिपोर्ट कार्ड में दिखाने के लिए बहुत कुछ नहीं है. राजस्थान बीजेपी में मची उथल-पुथल हर किसी को नजर आ रही है. बीजेपी के लोगों को मेरी चिंता नहीं करनी चाहिए. मेरी पार्टी और कांग्रेस के लोग मेरी चिंता करने के लिए काफी हैं. चुनाव परिणाम को लेकर पायलट ने कहा कि मैं नतीजे को लेकर बहुत सकारात्मक हूं. फिलहाल हमारा मुद्दा राज्य का विकास है. बीजेपी का एक ही एजेंडा है और वह यह कि कैसे संवेदनशील मुद्दों से ध्यान भटकाया जाए.

राजस्थान चुनाव पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आगे कहा कि इस बार लोग ट्रेंड बदलना चाहते हैं. इस बार लोग चाहते हैं कि फिर से कांग्रेस की सरकार बने. बीजेपी 10 साल से देश पर राज कर रही है और लोग बदलाव की बात इस बार कर रहे हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस बार ज्यादा ऊर्जावान हैं. बीजेपी के पास अपने रिपोर्ट कार्ड में दिखाने के लिए बहुत कुछ नहीं है. बीजेपी अपनी ही पार्टी की समस्याओं को छिपाने के लिए दूसरों पर आरोप लगा रही है. मुझे पूरा यकीन है इस बार कांग्रेस को बहुमत जनता देगी.

Also Read: सचिन पायलट ने पीएम मोदी के बयान पर किया पलटवार, कहा- ‘यह ध्यान भटकाने की कोशिश’

आगे कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस हमेशा अपनी विचारधारा और घोषणापत्र पर चुनाव लड़ती आई है. पहले से सीएम का चेहरा घोषित करने की संस्कृति कांग्रेस की कभी नहीं रही. चुनाव जीतने के बाद पार्टी नेतृत्व फैसला करता है किसे जिम्मेदारी दी जानी चाहिए बीजेपी हर बार एक चेहरा घोषित करती है लेकिन इस बार उन्होंने कोई सीएम फेस का ऐलान नहीं किया है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola