अगले 48 घंटे में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, 30-40 KMPH की रफ्तार से तेज हवा

बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
Rain Warning: फरवरी के दूसरे सप्ताह में भी उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है. आने वाले 48 घंटों के भीतर पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि 9 से 11 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है.
Rain Warning: फरवरी महीने के दूसरे हफ्ते में भी उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम के तेवर तल्ख हो सकते हैं. नार्थ इंडिया के पहाड़ी और मैदानी इलाों में पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले 48 घंटे में दिखाई दे सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 से 11 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. देश के बाकी हिस्सों में मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.
बर्फबारी और बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक 8 और 11 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है. 9 से 11 फरवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. साथ ही 10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में गरज, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाओं के साथ मध्यम से जोरदार बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.
कितना रह सकता है न्यूनतम तापमान?
- मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है. उसके बाद अगले 2 दिनों में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है.
- अगले 24 घंटों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना कम है. उसके बाद अगले 4 दिनों तक 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है.
- अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना कम है. उसके बाद अगले 3 दिनों तक 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है.
- अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना कम है. उसके बाद अगले 2 दिनों तक 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट आएगी. उसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है.
- देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना कम है.
घने कोहरे, कोल्ड डे की चेतावनी
भारत मौसम विभाग विभाग के मुताबिक 10 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके अलावा उत्तराखंड में भी 10 फरवरी तक कुछ जगहों पर सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 10 फरवरी उत्तरी तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में सुबह के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है; बिहार और असम और मेघालय में 9 फरवरी तक घना कोहरा छाया रह सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




