Rain Alert : उत्तर प्रदेश में 6 नवंबर तक होगी बारिश, गिरेगा पारा, आया IMD का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

यूपी में बारिश के आसार (Photo: PTI)

Rain Alert : बेमौसम बरसात से उत्तर प्रदेश के कई इलाकों का तापमान लुढ़क गया है. छह नवंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.

विज्ञापन

Rain Alert : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को भी बेमौसम बारिश जारी रही. कई जगहों पर हुई भारी बारिश से दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया. मौसम विभाग के अनुसार, 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और हल्की बूंदाबांदी होती रहेगी. इस दौरान मौसम ठंडा और नम बना रह सकता है. इस मौसम के बाद ठंड बढ़ सकती है.

विज्ञापन

यूपी के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 31 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके बाद मौसम के साफ होने की संभावना है. शुक्रवार, 31 अक्टूबर को विंध्य, बुंदेलखंड और पूर्वी इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

इन जिलों में बारिश रही जारी

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे ज़्यादा 47.8 मिलीमीटर (मिमी.) बारिश झांसी में दर्ज की गई. इसके अलावा उरई में 40 मिमी. और हमीरपुर में 24 मिमी. बारिश दर्ज की गयी. अयोध्या, कानपुर, सुलतानपुर, इटावा, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, बलिया, बहराइच, प्रयागराज और गोरखपुर में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की सूचना है.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : अगले 2 दिन इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी लखनऊ में 22.9 मिमी. वर्षा दर्ज की गयी, जिससे तापमान में खासी गिरावट आयी. पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से लगभग 7.5 डिग्री सेल्सियस कम है. इसके अनुसार बाराबंकी और अयोध्या में न्यूनतम तापमान सबसे कम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दिल्ली में धुंध की चादर

मौसम विभाग ने कहा कि पूरे हफ्ते दिल्ली में सुबह और देर शाम धुंध छाए रहने की उम्मीद है, क्योंकि पृथ्वी की सतह के पास प्रदूषक कण जमा होते जा रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola