गद्दार बनाम सड़क का गुंडा: संसद के बाहर राहुल और रवनीत बिट्टू के बीच नोकझोंक

Updated:
विज्ञापन
Rahul Gandhi vs Ravneet Bittu

राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, फोटो पीटीआई

Rahul Gandhi vs Ravneet Bittu: संसद के बाहर बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच नोकझोंक देखने को मिली. कांग्रेस नेता ने उन्हें गद्दार कहा तो उसके जवाब में बिट्टू ने उन्हें सड़क का गुंडा करार दिया.

विज्ञापन

Rahul Gandhi vs Ravneet Bittu: राहुल और बिट्टू के बीच तकरार संसद के मकर द्वार के सामन घटी. जब वहां निलंबित किए गए 8 विपक्षी सांसद प्रदर्शन कर रहे थे. कांग्रेस के नेता रह चुके बिट्टू संसद भवन में प्रवेश कर रहे थे और वह टिप्पणी करते सुने गए कि ये जंग जीतकर आए हैं. इस पर राहुल गांधी ने कहा, देखिए यहां एक गद्दार चला आ रहा है. मेरे गद्दार मित्र, चिंता मत करो, वापस आ जाओ. इस पर बिट्टू ने कहा कि ये देश के दुश्मन हैं.

राहुल गांधी से बिट्टू ने नहीं मिलाया हाथ

राहुल गांधी ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री बिट्टू से हाथ मिलाने का प्रयास किया, हालांकि भाजपा नेता ने हाथ नहीं मिलाया और सीधे संसद भवन के अंदर चले गए.

राहुल गांधी की फिटनेस अच्छी लेकिन मैं भी मजबूत हूं: बिट्टू

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ गद्दार बनाम देश के गद्दार वाली कहा-सुनी पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, स्पीकर संरक्षक हैं, और किसके पास जाएंगे? उनकी (राहुल गांधी की) फिटनेस अच्छी है लेकिन मैं भी मजबूत हूं. लेकिन राजनीति में हम ऐसा नहीं करते. हमें संसदीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए मर्यादा से बात करनी होती है. आज वह बेनकाब हो गए हैं. वह गुंडागर्दी पर उतर आए.

बिट्टू को राहुल गांधी ने गद्दार कहा यह सिख समुदाय के लिए गंभीर मुद्दा: हरदीप सिंह पुरी

BJP सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के लिए विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा गद्दार शब्द के इस्तेमाल पर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, राहुल गांधी ने आज रवनीत बिट्टू के लिए गद्दार शब्द का इस्तेमाल किया. इस शब्द का इस्तेमाल हल्के में नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि इसका मतलब है देश से गद्दारी करने वाला. यह सिख समुदाय के लिए एक गंभीर मुद्दा है. विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस बात से नाराज़ हैं कि बिट्टू जी ने उनकी पार्टी छोड़ दी, लेकिन उन्होंने उनसे यह भी कहा कि तुम वापस आओगे. सिर्फ इसलिए कि पगड़ी पहनने वाला कोई व्यक्ति आपकी पार्टी छोड़ देता है, आप उसे गद्दार कहते हैं. उन्होंने जिस शब्द का इस्तेमाल किया वह अस्वीकार्य है. किसी भी समुदाय के किसी भी व्यक्ति को गद्दार कहना अस्वीकार्य है. संसदीय चर्चा, संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह, शालीनता और सभ्य भाषा पर आधारित होनी चाहिए.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola