कैसे संभल पहुंचेंगे राहुल गांधी! रोकने की पुख्ता तैयारी, डीएम ने अधिकारियों को लिखा पत्र

Published by : Pritish Sahay Updated At : 04 Dec 2024 7:00 AM

विज्ञापन

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi Sambhal Visit: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज यानी बुधवार को संभल जा सकते हैं. यहां वो पीड़ितों से मुलाकात करने वाले हैं. इधर संभल प्रशासन ने अपील की है कि फिलहाल संभल में कोई बाहरी प्रवेश करने की कोशिश न करें. यहां हालात सामान्य हो रहे हैं. वहीं डीएम संभल ने दूसरे जिलों के अधिकारियों को पत्र लिखकर राहुल गांधी को सीमा पर रोकने का अनुरोध किया है.

विज्ञापन

Rahul Gandhi Sambhal Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को संभल जाने वाले हैं. यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि यहां वो पीड़ितों से मुलाकात करेंगे. हालांकि प्रशासन ने फिलहाल संभल में किसी भी बाहरी लोग के आने पर मनाही कर दी है. यहां तक कि राजनीतिक दल के प्रतिनिधि मंडल को भी संभल जाने से रोका गया है. इधर, राहुल गांधी का बुधवार को संभल जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने का प्रोग्राम है.

डीएम संभल ने अधिकारियों को लिखा पत्र

वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित संभल दौरे को लेकर डीएम संभल अधिकारियों को पत्र लिखा है. उन्होंने बुलंदशहर, अमरोहा, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के अधिकारियों को पत्र लिखकर राहुल गांधी को अपने जिलों की सीमा पर रोकने का अनुरोध किया है. डीएम संभल ने बताया कि जिले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के चलते बाहर से किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. ऐसे में बड़ा सवाल है कि राहुल गांधी संभल कैसे पहुंचेंगे.

संभल के एसपी ने भी की है अपील

राहुल गांधी के प्रस्तावित संभल दौरे को लेकर संभल के एसपी ने भी अपील की है कि वो दौरे को टाल दें. उन्होंने कहा कि ‘सभी जन प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि वे 10 दिसंबर तक संभल न आएं. इस संबंध में उन्हें एक संदेश भेजा गया है. उन्हें संभल में 138 बीएनएस के कार्यान्वयन के बारे में भी अवगत कराया गया है. मुझे उम्मीद है कि वे इसे बनाए रखने में हमारा सहयोग करेंगे.’

राहुल गांधी का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार- जगदंबिका पाल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बुधवार को संभल दौरे पर बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल का ने कहा है कि ‘वह विपक्ष के नेता हैं, लेकिन गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहे हैं. अगर संभल में कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई और उत्तर प्रदेश का प्रशासन कोशिश कर रहा है वहां के हालात को सामान्य करने के लिए तो फिर वह इस वक्त वहां क्यों जाना चाहते हैं.’ पाल ने कहा कि आज वहां शांति है, लेकिन वह राजनीति करना चाहते हैं. अगर उन्हें शांति के लिए अपील करनी है तो वह यहीं से कर सकते हैं.

Also Read: Sambhal Violence: संभल में हिंसा का पाकिस्तान कनेक्शन! घटनास्थल से पाकिस्तानी खोखे बरामद

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola