Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने स्वर्ण मंदिर में धोए बर्तन… लंगर भी परोसा, गर्भगृह में टेका मत्था, देखें तस्वीर

Updated:
विज्ञापन

**EDS: IMAGE VIA AICC** Amritsar: Congress leader Rahul Gandhi performs ‘sewa’ during a visit to the Golden Temple, in Amritsar, Tuesday, Oct. 3, 2023. (PTI Photo)(PTI10_03_2023_000196B)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार दूसरे दिन मंगलवार को स्वर्ण मंदिर पहुंचे और लंगर में सेवा की. गांधी ने सब्जियां छील कर और फिर बर्तन धो कर सेवा की. राहुल ने शबद कीर्तन भी सुना था. उन्होंने पारंपरिक अनुष्ठान पालकी सेवा में भी हिस्सा लिया.

विज्ञापन
undefined

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार दूसरे दिन मंगलवार को स्वर्ण मंदिर पहुंचे और लंगर में सेवा की. लंगर कक्ष पहुंचने के बाद गांधी ने सब्जियां छील कर और फिर बर्तन धो कर सेवा की.

विज्ञापन
undefined

कांग्रेस नेता ने सिर पर नीले रंग का पटका बांधा हुआ था और उन्होंने श्रद्धालुओं को लंगर भी परोसा. बाद में उन्होंने ज़मीन पर बैठकर लंगर छका.

undefined

राहुल ने अपना ज्यादातर वक्त लंगर में ही बिताया. गांधी अमृतसर पहुंचने के बाद सोमवार को स्वर्ण मंदिर गए थे. उन्होंने श्रद्धालुओं को पानी देकर और बर्तन साफ कर सेवा की थी.

undefined

राहुल ने शबद कीर्तन भी सुना था. गांधी ने पारंपरिक अनुष्ठान पालकी सेवा में भी हिस्सा लिया था, जो समापन अनुष्ठान है, जिसमें गुरु ग्रंथ साहिब को सुखासन के लिए अकाल तख्त ले जाया जाता है.

undefined

पंजाब के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सोमवार को कहा था कि गांधी स्वर्ण मंदिर की निजी यात्रा पर आए हुए हैं.

undefined

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को भी अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में अरदास के लिए आये थे.

undefined

अपने सिर को नीले रंग कपड़े से ढककर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने स्वर्ण मंदिर के गर्भगृह में मत्था टेका.

undefined

प्रार्थना के बाद वह सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त गए और श्रद्धालुओं द्वारा उपयोग किये गये पानी के बर्तनों को साफ करके सेवाभी की.

undefined

पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बताया कि राहुल गांधी शहर के निजी दौरे पर हैं. वडिंग ने कहा कि राहुल गांधी सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने के लिए अमृतसर साहिब आए हुए हैं.

undefined

राहुल का पंजाब दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब 2015 के मादक पदार्थ मामले में पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच विवाद छिड़ा हुआ है. पार्टी के कुछ नेता 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में आप के साथ गठबंधन का भी विरोध कर रहे हैं.

भाषा इनपुट से साभार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola