ePaper

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के सहयोगी जोगा सिंह को किया गिरफ्तार, अमृतसर से फरार होने में की थी मदद

Updated at : 15 Apr 2023 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के सहयोगी जोगा सिंह को किया गिरफ्तार, अमृतसर से फरार होने में की थी मदद

Amritpal Singh: पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी जोगा सिंह को सरहिंद से गिरफ्तार किया है. यह जानकारी नरिंदर भार्गव, डीआईजी बॉर्डर रेंज ने दी. पंजाब पुलिस ने जोगा सिंह की एक पुरानी तस्वीर जारी की.

विज्ञापन

Amritpal Singh Case Update: पंजाब पुलिस इस समय खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की तालश में लगी हुई है. बता दें अमृतपाल 18 मार्च से ही पुलिस के चंगुल से फरार है और तब से लेकर अब तक उसे कई बार देखा जा चुका है. अमृतपाल सिंह को खोज निकालने के लिए पंजाब पुलिस ने कई तरह के तरीके अपनाये हैं. पंजाब पुलिस ने इस दौरान अमृतपाल सिंह के कई सहयोगियों को गिरफ्तार भी किया है. इनमें पप्पलप्रीत सिंह के साथ जोगा सिंह भी शामिल हैं. जोगा सिंह को पुलिस ने सरहिंद से गिरफ्तार किया है. सामने आयी जानकारी के अनुसार जोगा ने ही अमृतपाल की मदद अमृतसर से फरार होने में की थी.

सरहिंद से जोगा सिंह को किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी जोगा सिंह को सरहिंद से गिरफ्तार किया है. यह जानकारी नरिंदर भार्गव, डीआईजी बॉर्डर रेंज ने दी. पंजाब पुलिस ने जोगा सिंह की एक पुरानी तस्वीर जारी की. जानकारी के लिए बता दें अलगाववादी अमृतपाल सिंह को शरण देने के आरोप में पंजाब में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने आज इस बात की जानकारी दी. जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान होशियारपुर जिले के बाबक गांव निवासी राजदीप सिंह और जालंधर जिले के रहने वाले सरबजीत सिंह के रूप में की गई है.

Also Read: Punjab: भगोड़े अमृतपाल सिंह की मदद करने वाला आरोपी वकील समेत तीन गिरफ्तार
मजिस्ट्रेट के सामने किया गया पेश

राजदीप सिंह और सरबजीत सिंह को कल रात मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके संगठन वारिस पंजाब दे के सदस्यों के खिलाफ पिछले महीने कार्रवाई शुरू की थी. खालिस्तान समर्थक अमृतपाल 18 मार्च को जालंधर जिले में पुलिस के जाल से बच निकला था और वह तभी से फरार है.

खास सहयोगी पप्पलप्रीत सिंह भी गिरफ्तार

जोगा सिंह को गिरफ्तार करने से पहले पंजाब पुलिस ने सोमवार को पपलप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार किया था. पपलप्रीत को होशियारपुर से गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने पप्पलप्रीत को हिरासत में लेते हुए बताया था कि- उसे कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया है. गिरागतारी के बाद उसे मंगलवार को असम के डिब्रूगढ़ जेल ले जाया गया था. पपलप्रीत सिंह की गिरफ्तारी पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त अभियान का ही हिस्सा था. (भाषा इनपुट के साथ)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola