punjab election 2022 : सिद्धू की पत्नी ने कहा, आरोप लगाने वाली को मैं नहीं जानती

नवजोत सिंह सिद्धू की बड़ी बहन डॉ सुमन तूर के आरोपों पर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मैं उन्हें नहीं जानती. नवजोत सिंह सिद्धू के पिता की दो बेटियां पहली शादी से थी
नवजोत सिंह सिद्धू की बड़ी बहन डॉ सुमन तूर के आरोपों पर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मैं उन्हें नहीं जानती. नवजोत सिंह सिद्धू के पिता की दो बेटियां पहली शादी से थी. मैं उन दोनों को नहीं जानती. पंजाब की राजनीति में सिद्धू की बहन के आरोपों के बाद बवाल मचा है. कांग्रेस के विरोधी दल डॉ सुमन तूर के बयानों को आधार बनाकर सिद्धू की छवि पर सवाल खड़े कर रहे हैं.
अमेरिका में रहने वाली नवजोत सिंह सिद्धू की बड़ी बहन डॉ सुमन तूर ने सिद्धू पर गंभीर आरोप लगाये हैं. जिसमें उन्होंने बताया कि पिता के निधन के बाद उनकी मां को लावारिश छोड़ दिया गया. उनका ध्यान नहीं रखा और उनकी मां की मृत्यु लावारिश हालत में रेलवे स्टेशन पर भटकते हुए हो गयी. सिद्धू की बड़ी बहन ने कई गंभीर आरोप लगाये हैं.
उन पर ना सिर्फ मां को लावारिश छोड़ने और सही से देखभाल ना करने का आरोप लगाया है बल्कि सुमन तूर ने यह भी कहा कि सिद्धू अपने मां बाप के रिश्ते को लेकर झूठ बोलते रहे हैं. सिद्धू मां-बाप के अलग होने संबंधी बात पर हमेशा झूठ बोलते रहे हैं. भगवंत सिद्धू की मौत के बाद सिद्धू ने अपनी मां निर्मल भगवंत और बड़ी बहन को घर से निकाल दिया था. उन्होंने कहा कि सिद्धू ने झूठ कहा है कि जब वे बच्चे थे तो उनके माता-पिता अलग हो गये थे.
पंजाब चुनाव में राजनीति तेज है ऐसे में नवजोत सिंह सिद्धू पर लगने वाले यह आरोप गंभीर हैं. पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं. राहुल गांधी ने भी कल अपने संबोधन में यह स्पष्ट किया है कि पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ वह सिद्धू भी सीएम की रेस में शामिल हैं. ऐसे में नवजोत सिंह सिद्धू पर लगने वाले यह आरोप बेहद गंभीर है और उनकी छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




