ePaper

पंजाब में सिद्धू का बड़ा ऐलान, कहा- कांग्रेस सत्ता में आई तो महिलाओं को मिलेंगे हर महीने दो हजार रुपए

Updated at : 03 Jan 2022 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
पंजाब में सिद्धू का बड़ा ऐलान, कहा- कांग्रेस सत्ता में आई तो महिलाओं को  मिलेंगे हर महीने दो हजार रुपए

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने महिला वोटरों को लुभाने के लिए एक बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है तो महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपए सहायता राशि दी जाएगी.

विज्ञापन

Punjab Election 2022: पंजाब में विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है सभी राजनीतिक पार्टियां जनता को लुभाने के लिए एक बाद एक बड़े ऐलान कर रही हैं. जी हां… समाज का कमजोर तबका इनके वादों के लिस्ट में सबसे पहले है. इस बार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्दू (navjot singh sidhu) ने महिला वोटरों को लुभाने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. सिद्धू ने एक चुनावी रैली के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनती है तो महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपए दिया जाएगा.

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव प्रचार के लिए बरनाला पहुंचे थे. यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान कर डाला. उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है तो महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपए सहायता राशि दी जाएगी. इसके अलावा सिद्धू ने ऐलान किया कि कांग्रेस की सरकार में हर गांव में महिलाओं का कमांडो बटालियन बनाया जाएगा. वहीं, 5वीं पास बच्चियों को 5 हजार, 10वीं पास छात्राओं को 15 हजार, 12वीं पास छात्राओं को 20 हजार, विदेश जाने वाली बच्चियों को एक टैबलेट देने जैसे कई बड़े ऐलान किए सिद्धू ने किए.

Also Read: Punjab Election 2022: पंजाब चुनाव के पहले सीएम चन्नी और सिद्धू के बीच टकराव, जानिए कहां फंस रहा पेच

हालांकि यह पहली बार नहीं जब आधी आबादी को लुभाने के लिए इस तरह की घोषणा की गई हो इससे पहले भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इसी तरह के लुभावने वादे किए हैं. केजरीवाल ने महिलाओं को लेकर पिछले दिनों की गई अपनी घोषणा में कहा था कि अगर 2022 में आप की सरकार बनती है तो 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए दिया जाएगा. किसी परिवार में 3 महिला सदस्य है तो उन तीनों को 1-1 हजार की राशि दी जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola