ePaper

पंजाब कैबिनेट में दो नए चेहरे शामिल, प्रकाश सिंह बादल को उनके गढ़ में मात देने वाले 'खुडियां' बने मंत्री

Updated at : 31 May 2023 12:40 PM (IST)
विज्ञापन
पंजाब कैबिनेट में दो नए चेहरे शामिल, प्रकाश सिंह बादल को उनके गढ़ में मात देने वाले 'खुडियां' बने मंत्री

पंजाब में भगवंत मान सरकार ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया तथा आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरमीत सिंह खुडियां और बलकार सिंह ने पंजाब में नए मंत्रियों के रूप में शपथ ली.

विज्ञापन

चंडीगढ़, पंजाब में भगवंत मान सरकार ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया तथा आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरमीत सिंह खुडियां और बलकार सिंह ने पंजाब में नए मंत्रियों के रूप में शपथ ली. पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने यहां राजभवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

गुरमीत सिंह खुडियां ने पूर्व मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल को उनके गढ़ में दी थी मात 

गुरमीत सिंह खुडियां मुक्तसर की लांबी सीट से विधायक हैं. 2022 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्होंने पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल को उनके गढ़ में 11,396 मतों के अंतर से मात दी थी. वहीं बलकार सिंह जालंधर में करतारपुर आरक्षित सीट से विधायक हैं. सिंह एक पूर्व पुलिस अधिकारी हैं. वह पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त होने के बाद 2021 में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए थे. चुनाव में सिंह पहली बार विधायक बने थे.

भगवंत मान सरकार का तीसरा कैबिनेट विस्तार 

पंजाब में 14 महीने पुरानी मान के नेतृत्व वाली सरकार का यह तीसरा मंत्रिमंडल विस्तार है. भगवंत मान सरकार ने जुलाई 2022 में अपना पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया था, जिसमें पार्टी के पांच विधायकों को मंत्री बनाया गया था. इस साल जनवरी में ‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं पटियाला ग्रामीण से विधायक डॉ. बलबीर सिंह को मंत्री बनाया गया. उन्हें फौजा सिंह सारारी के इस्तीफे के बाद मंत्री बनाया गया था

Also Read: पंजाब के कॉलेज पर बिहारी स्टूडेंट्स को परेशान करने का आरोप, छात्रों ने कहा- एग्जाम देने से रोका जाता है

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola