Punjab Bomb Blast: मानसा में एक पेट्रोल पंप पर बम धमाका, मालिक से 5 करोड़ फिरौती की मांग

Updated:
विज्ञापन
Punjab Bomb Blast

Punjab Bomb Blast

Punjab Bomb Blast: पंजाब के मानसा से एक बम धमाके की खबर सामने आ रही है. धमाका रविवार रात एक पेट्रोल पंप पर हो हुआ.

विज्ञापन

Punjab Bomb Blast: पंजाब के मानसा में रविवार रात एक पेट्रोल पंप पर बम धमाका हुआ. धमाके में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. अज्ञात लोगों ने पंप पर हैंड ग्रेनेड से हमला किया.

पंप मालिक से 5 करोड़ रुपये फिरौती की मांग

मानसा में जिस पेट्रोल पंप पर बम से हमला किया गया, उसके मालिक को अज्ञात नंबर से फोन किया गया और फिरौती की मांग की गई. बताया जा रहा है कि पंप मालिक को विदेशी नंबर से फोन और वॉट्सऐप पर धमकी दी गई है. धमाका करने वाले ने धमकी देते हुए वॉट्सऐप पर लिखा, अभी हैंड ग्रेनेड से धमाका किया है, 5 करोड़ रुपये न दिए तो अगला निशाना घर और परिवार होगा.

हमलावर ने कहा- यह ट्रेलर था

पेट्रोल पंप पर धमाका करने वाले हमलावर ने वॉट्सऐप में धमकी देते हुए लिखा, यह तो ट्रेलर था. हमलावर ने आगे लिखा, फिरौती के पैसे नहीं मिले, तो अगला निशाना परिवार होगा. धमकी मिलने के बाद पेट्रोल पंप के मालिक ने पुलिस को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पेट्रोल पंप पर धमाका करने और धमकी दिए जाने के मामले की जांच पंजाब पुलिस कर रही है. पुलिस फोन और वॉट्सऐप पर धमकी देने वाले अज्ञात अपराधी की तलाश में जुट गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. संदिग्ध लोगों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola