ePaper

President Election Result: द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न की तैयारियां शुरू, बन रहे 20 हजार लड्डू

Updated at : 21 Jul 2022 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
President Election Result: द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न की तैयारियां शुरू, बन रहे 20 हजार लड्डू

द्रौपदी मुर्मू के गृह नगर रायरंगपुर के लोगों को उनके जीत हासिल करने का पूरा भरोसा है और इसे ध्यान में रखते हुए समारोह की तैयारियां शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के गृह नगर रायरंगपुर के लोगों को उनके जीत हासिल करने का पूरा भरोसा है और इसे ध्यान में रखते हुए समारोह की तैयारियां शुरू हो गयी है. व्यापारिक संगठन, बार एसोसिएशन और धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थान सहित विभिन्न स्थानीय संगठनों के अलावा सरकारी अधिकारी भी ‘माटी की बेटी’ को बधाई देने के लिए पूरे उत्साह से इंतजार कर रहे हैं.

समारोह की तैयारियों में जुटे लोक कलाकार

जश्न की तैयारियों को लेकर लोक कलाकारों ने अपने कार्यक्रम के लिए अभ्यास किया और वे नतीजे घोषित होने के शीघ्र बाद सड़कों पर उतर कर अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं. भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता तपन महंत ने कहा, हम 20,000 लड्डू बनवा रहे हैं और मुर्मू को बधाई देने के लिए 100 बैनर लगाये हैं. मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में लोगों के उमड़ने की संभावना है.

नड्डा के नेतृत्व में भाजपा की अभिनंदन यात्रा की योजना

इधर दिल्ली में भाजपा इकाई के नेताओं ने गुरुवार शाम को राष्ट्रपति चुनाव के मतगणना के बाद भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के नेतृत्व में एक विशाल ”अभिनंदन यात्रा” की योजना बनाई है, जिसमें हज़ारों नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की योजना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने की है. बता दें कि चुनाव जीतने पर मुर्मू भारत के सर्वोच्च पद पर निर्वाचित होने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी.

Also Read: Rashtrapati Chunav: राष्ट्रपति चुनाव यशवंत सिन्हा जीतें या द्रौपदी मुर्मू, जीत झारखंड की होगी
दिल्ली भाजपा कार्यालय से लेकर राजपथ तक रोड शो की तैयारी

पार्टी नेताओं ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू की लगभग निश्चित जीत का जश्न मनाने के लिए पंत मार्ग पर स्थित दिल्ली भाजपा कार्यालय से लेकर राजपथ तक रोड शो किया जाएगा. राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतों की गिनती यहां संसद भवन में सुबह 11 बजे शुरू होगी और शाम तक इसके पूरे होने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola