ePaper

Pranab Mukherjee Health Updates : प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई सुधार नहीं, गहरी बेहोशी में, निधन की अफवाह से बेटा-बेटी नाराज

Updated at : 13 Aug 2020 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
Pranab Mukherjee Health Updates : प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई सुधार नहीं, गहरी बेहोशी में, निधन की अफवाह से बेटा-बेटी नाराज

Pranab Mukherjee Health Updates : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन की अफवाह गुरुवार सुबह सोशल मीडिया में उडी. इसके बाद सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल का बयान सामने आया जिसमें कहा गया है कि श्री मुखर्जी की हालत में कोई सुधार नहीं है और वह अब भी गहरी बेहोशी में हैं.

विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन की अफवाह गुरुवार सुबह सोशल मीडिया में उडी. इसके बाद सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल का बयान सामने आया जिसमें कहा गया है कि श्री मुखर्जी की हालत में कोई सुधार नहीं है और वह अब भी गहरी बेहोशी में हैं.

मुखर्जी का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है और वह अब भी जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं. मुखर्जी (84) को 10 अगस्त को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी. इससे पहले कोविड-19 जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. अस्पताल ने एक बयान में कहा, प्रणब मुखर्जी की हालत में आज सुबह भी कोई सुधार नहीं आया. वह गहरी बेहोशी में है और अब भी जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं.

अभिजीत मुखर्जी का ट्वीट: इस बीच, पूर्व राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर आ रही खबरों से नाराज उनके बेटे एवं पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी ने कहा, मेरे पिता श्री प्रणब मुखर्जी अभी जिंदा है और ‘हेमोडायनामिक’ तौर पर स्थिर हैं. उन्होंने ट्वीट किया, कई वरिष्ठ पत्रकारों के सोशल मीडिया पर गलत खबरें फैलाने से स्पष्ट हो गया है कि भारत में मीडिया फर्जी खबरों की एक फैक्टरी बन गई है.

शर्मिष्ठा मुखर्जी का ट्वीट : श्री मुखर्जी की बेटी एंव कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भी ट्वीट किया कि मेरे पिता के बारे में आ रही खबरें गलत हैं. मैं अनुरोध करती हूं, विशेषकर मीडिया से कि मुझे फोन ना करे…. ताकि अस्पताल से कोई भी अद्यतन जानकारी आने के समय मेरा फोन ‘बिजी’ ना हो.

जल्दी ठीक होने के लिए यज्ञ: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के किरनाहार में उनके जल्दी ठीक होने की कामना को लेकर मंगलवार से एक यज्ञ जारी है. मुखर्जी के पैतृक गांव में शुरू हुआ यह यज्ञ 72 घंटे तक चलेगा. यह यज्ञ जपेश्वर शिव मंदिर में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर शुरू हुआ और बिना किसी रूकावट के यह तीन दिन तक जारी रहेगा.

Also Read: Pranab Mukherjee Health Updates : प्रणब मुखर्जी के निधन की अफवाह, हालत में कोई सुधार नहीं

मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति : मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित होने से पूर्व, कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे और वह जुलाई 2012 से 2017 तक देश के राष्ट्रपति रहे.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola