ePaper

Pranab Mukherjee health updates : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं, अब भी वेंटिलेटर पर

Updated at : 22 Aug 2020 2:22 PM (IST)
विज्ञापन
Pranab Mukherjee health updates : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं, अब भी वेंटिलेटर पर

Pranab Mukherjee health updates : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी गहरे कोमा में हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है. अस्पताल ने शनिवार की सुबह यह जानकारी दी. मुखर्जी (84) का उपचार कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि उनका श्वास नली में संक्रमण का इलाज किया जा रहा है और अब भी वह वेंटिलेटर पर हैं.

विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी गहरे कोमा में हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है. अस्पताल ने शनिवार की सुबह यह जानकारी दी. मुखर्जी (84) का उपचार कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि उनका श्वास नली में संक्रमण का इलाज किया जा रहा है और अब भी वह वेंटिलेटर पर हैं.

मुखर्जी को 10 अगस्त को दिल्ली छावनी स्थित सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसी दिन उनके ब्रेन सर्जरी हुई थी. पूर्व राष्ट्रपति की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की भी पुष्टि हुई थी. बाद में उन्हें फेफड़े का कैंसर हो गया था जिसका इलाज किया जा रहा है.

अस्पताल की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया, श्री प्रणब मुखर्जी की हालत में आज सुबह तक कोई परिवर्तन नहीं आया है. वह गहरे कोमा में हैं और उनके श्वास नली में संक्रमण का इलाज किया जा रहा है. उनकी हालत स्थिर है और वह अब भी वेंटिलेटर पर हैं. प्रणब मुखर्जी 2012 से 2017 तक भारत के राष्ट्रपति थे.

कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे प्रणब मुखर्जी : 10 अगस्त को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी थी कि वे कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं. इसके बाद उन्हें सेना अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. उनके मस्तिष्क में खून का थक्का भी जम गया था. उसे निकालने के लिये उनकी ब्रेन सर्जरी की गयी. इसके बाद से ही प्रणब मुखर्जी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं.

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की ब्रेन सर्जरी : ब्रेन सर्जरी के कुछ दिनों बाद प्रणब मुखर्जी की बेटी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भी एक ट्वीट किया था. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि भगवान मुझे किसी भी स्थिति में मजबूत रहने की शक्ति दे. मेरे पिता की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है. उनके इस ट्वीट के बाद लोगों ने कई तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए थे.

फेफड़े में संक्रमण : गत बुधवार को अस्पताल ने एक बयान में कहा, श्री प्रणब मुखर्जी की हालत थोड़ी और बिगड़ गई है क्योंकि उनके फेफड़े में संक्रमण हो गया है. वह अब भी जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं और विशेषज्ञों का एक दल उनका इलाज कर रहा है.

भारत रत्न से भी सम्मानित हैं प्रणब मुखर्जी : गौर हो कि कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को यूपीए सरकार में बतौर वित्तमंत्री बेहतरीन कार्यों के लिये जाना जाता है. राष्ट्रपति के तौर पर भी उनका कार्यकाल बढ़िया रहा. प्रणब मुखर्जी को पिछले साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है.

मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति : गौर हो कि प्रणब मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित होने से पूर्व, कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे और वह जुलाई 2012 से 2017 तक देश के राष्ट्रपति रहे.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola