PHOTOS: ‘मुंडू’ और ‘वेष्टि’ पहने मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, इस अभिनेता की बेटी के शादी में हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के गुरुवायूर में विख्यात भगवान कृष्ण मंदिर में बुधवार को पूजा-अर्चना की और अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी की बेटी की शादी में शामिल हुए जिसमें मलयालम सिनेमा के बड़े सितारे भी मौजूद रहे.

विज्ञापन
undefined

PM Narendra Modi visited Guruvayur Temple : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के गुरुवायूर में विख्यात भगवान कृष्ण मंदिर में बुधवार को पूजा-अर्चना की और अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी की बेटी की शादी में शामिल हुए जिसमें मलयालम सिनेमा के बड़े सितारे भी मौजूद रहे.

विज्ञापन
undefined

प्रधानमंत्री मोदी पूजा के दौरान पारंपरिक परिधान ‘मुंडू’ और ‘वेष्टि’ (सफेद शॉल) धारण किए हुए थे. साथ ही पीएम मोदी ने इसके बाद अपने परिधान बदले और गोपी की बेटी की शादी में शामिल हुए.

undefined

सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर में तैनात एक पुलिस अधिकारी ने एक टीवी चैनल को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर-वधू को मालाएं दीं जो उन्होंने एक-दूसरे को पहनाईं.

undefined

अधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर ममूटी, मोहनलाल और दिलीप समेत कई फिल्मी सितारे भी वहां मौजूद रहे और प्रधानमंत्री ने सभी से बातचीत की. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने गोपी की बेटी की शादी से पहले सुबह मंदिर में शादी करने वाले एक अन्य जोड़े को आशीर्वाद दिया और मिठाई खिलाई.

undefined

प्रधानमंत्री के दौरे के कारण मंदिर में सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. पीएम नरेंद्र मोदी सुबह करीब 7.35 बजे हेलीकॉप्टर से गुरुवायूर पहुंचे. उनका हेलीकॉप्टर श्रीकृष्ण कॉलेज मैदान पर उतरा जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सैंकड़ों समर्थक और कार्यकर्ता घंटों से उनके स्वागत में खड़े थे.

Also Read: अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ‘Mission South’ पर पीएम मोदी, केरल के गुरुवयूर मंदिर में की पूजा
undefined

पीएम मोदी के स्वागत के लिए हेलीपैड पर मौजूद लोगों ने भाजपा के झंडे लहराए. उन्होंने पार्टी के रंग की टोपियां पहनी हुई थीं. हेलीपैड से प्रधानमंत्री मोदी श्रीवलसम अतिथि गृह गए जहां उन्होंने मंदिर में पूजा करने से पहले केरल का पारंपरिक परिधान पहना.

undefined

प्रधानमंत्री कोच्चि लौटने से पहले त्रिशूर जिले के ‘त्रिप्रयार श्���ी राम स्वामी मंदिर’ में पूजा-अर्चना करेंगे. वह कोच्चि में केंद्र सरकार और पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार शाम को राज्य में पहुंचे थे.

undefined

पीएम मोदी ने मंगलवार को कोच्चि में एक विशाल रोड शो भी किया. यह इस बात का संकेत था कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रधानमंत्री की लोकप्रियता के आधार पर दक्षिणी राज्य में बढ़त बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola