पीएम नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को केदारनाथ धाम की यात्रा पर जायेंगे, आदि शंकराचार्य की समाधि का उद्‌घाटन करेंगे

Updated:
विज्ञापन

अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे. आदि शंकराचार्य की समाधि का 2013 की बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण किया गया है.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को केदारनाथ की यात्रा पर जायेंगे. वे वहां केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. पीएम मोदी अपनी केदारनाथ यात्रा के दौरान आदि शंकराचार्य की समाधि का उद्‌घाटन भी करेंगे.

विज्ञापन

एएनआई न्यूज के अनुसार अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे. आदि शंकराचार्य की समाधि का 2013 की बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण किया गया है.

आजतक के अनुसार प्रधानमंत्री की यात्रा का केदारनाथ मंदिर के पुरोहित विरोध कर रहे हैं. हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुरोहितों को मनाने में जुटे हैं, लेकिन उन्हें अभी सफलता नहीं मिली है.

Also Read: पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की हो सकती है इंट्री, चरणजीत सिंह चन्नी ने दिया ये बयान…

केदारनाथ धाम के पुरोहित चार धाम देवस्थानम बोर्ड के गठन का विरोध कर रहे हैं. इसका गठन 2020 में त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार ने किया था जिसके बाद चारों धाम का नियंत्रण सरकार के हाथों में आ गया है जिससे केदारनाथ धाम के पुरोहित नाराज हैं.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola