Delhi Metro: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी और चल पड़ी बिना ड्राइवर के ट्रेन, जानिए ड्राइवरलेस मेट्रो कैसे बनायेगा आपके सफर को आसान
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Dec 2020 1:08 PM
Driverless Metro Delhi: देश में सोमवार को पहली ड्राइवरलेस ट्रेन की शुरुआत हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देश की पहली ड्राइवरलेस मेट्रो को हरि झंडी दिखायी.
Driverless Metro Delhi: देश में सोमवार को पहली ड्राइवरलेस ट्रेन की शुरुआत हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देश की पहली ड्राइवरलेस मेट्रो को हरि झंडी दिखायी. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Aarvind Kejriwal) की मौजूदगी में आज से दिल्ली जनकपुरी वेस्ट से बॉटनिकल गार्डन के बीच मेट्रो की इस सेवा की शुरुआत हुई.
इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में मेट्रो की चर्चा बरसों तक चली लेकिन पहली मेट्रो अटल जी के प्रयासों से चली. 2014 में सिर्फ देश के 5 शहरों में मेट्रो रेल थी और आज 18 शहरों में मेट्रो रेल की सेवा है. वर्ष 2025 तक हम इसे 25 से ज़्यादा शहरों तक विस्तार देने वाले हैं. वहीं उन्होंने कहा कि मेट्रो सर्विसेस के विस्तार के लिए, मेक इन इंडिया महत्वपूर्ण है. मेक इन इंडिया से लागत कम होती है, विदेशी मुद्रा बचती है, और देश में ही लोगों को ज़्यादा से ज़्यादा रोज़गार मिलता है.
Also Read: Weather Forecast today Live Update : बिहार में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से नीचे, यहां हो रही है भारी बर्फबारी, साल के अंतिम दिनों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड़, दिल्ली सहित कई राज्यों में चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि हम ऐसे ब्रेकिंग सिस्टम का प्रयोग कर रहे हैं जिनमें ब्रेक लगाने पर 50% उर्जा वापस ग्रिड में चली जाती है. आज मेट्रो रेल में 130 मेगावाट सोलर पावर का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे बढ़ाकर 600 मेगावाट तक ले जाने का इरादा है.
बता दें कि दिल्ली मेट्रो पर चलने वाली देश की पहली चालक-रहित ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी. जिसमें 6 कोच होंगे. ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 95 किमी प्रति घंटा होगी. ट्रेन में शानदार ब्रेकिंग सिस्टम, LED लाइटिंग और एयर कंडीशनिंग सिस्टम लगाया गया है. देश की पहली स्वचालित ट्रेन के प्रत्येक कोच में 380 यात्री सफर कर पाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










