PM Modi Sri Lanka Visit: भारत और श्रीलंका के बीच हुए ये 7 महत्वपूर्ण समझौते, एक-एक प्वाइंट में जानें
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 05 Apr 2025 4:48 PM
PM Modi and Anura Kumara Dissanayake
PM Modi Sri Lanka Visit: भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार को 7 अहम समझौते हुए. जिसमें रक्षा सहयोग संबंधी महत्वाकांक्षी समझौते पर पहली बार हस्ताक्षर किए गए. यह समझौते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच वार्ता के बाद हुए. इस रक्षा समझौते को रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. यह समझौता श्रीलंका में भारतीय शांति रक्षा सेना के हस्तक्षेप के लगभग चार दशक बाद हुआ है. यहां आपको हम एक-एक प्वाइंट में बताएंगे की भारत और श्रीलंका के बीच कौन-कौन से समझौते हुए.
PM Modi Sri Lanka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय श्रीलंका दौरे पर हैं. इस दौरान उन्हें श्रीलंका का सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया. पीएम मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच वार्ता के बाद 7 अहम समझौते हुए. जिसपर दोनों ने हस्तक्षर भी किए.
- रक्षा सहयोग समझौता: भारत और श्रीलंका के बीच सबसे पहला और सबसे अहम समझौता रक्षा सहयोग को लेकर हुआ. यह हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने पर केंद्रित है. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “नेतृत्व स्तर पर यह मान्यता भी है कि भारत और श्रीलंका के सुरक्षा हित एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. दोनों पक्षों ने रक्षा सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जो मौजूदा रक्षा साझेदारी को और गति प्रदान करेगा.”
- ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग: भारत, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच ऊर्जा के क्षेत्र में एक त्रिपक्षीय समझौता हुआ. इसमें श्रीलंका को ऊर्जा हब बनाने की दिशा में सहयोग शामिल है. दोनों पक्षों ने त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए भी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए1
- डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन: प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके ने सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना का भी डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया. दोनों देशों के बीच सूचना-तकनीक और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ. इस समझौते का उद्देश्य तकनीकी विकास में साझेदारी है.
- सोलर पावर प्रोजेक्ट: नवीकरणीय ऊर्जा, विशेष रूप से सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए एक समझौता हुआ.
- स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग: स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा अनुसंधान में सहयोग के लिए एक समझौता हुआ. इस समझौते का लाभ दोनों देशों के नागरिकों को मिलेगा.
- फार्मास्युटिकल सहयोग: श्रीलंका और भारत के बीच दवा उद्योग में सहयोग को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ. जिसमें दवाओं की आपूर्ति और संयुक्त अनुसंधान शामिल हो सकता है.
- सांस्कृतिक और धार्मिक जीर्णोद्धार: श्रीलंका में सीता एलिया सहित कई मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए भारत ने सहयोग का भरोसा दिया है.
श्रीलंका के साथ महत्वपूर्ण समझौते के बाद पीएम मोदी ने क्या कहा?
श्रीलंका के साथ 7 अहम समझौते के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारा मानना है कि हमारे सुरक्षा हित समान हैं. दोनों देशों की सुरक्षा एक दूसरे से जुड़ी हुई है और एक दूसरे पर निर्भर है.” “मैं भारत के हितों के प्रति राष्ट्रपति दिसानायके की संवेदनशीलता के लिए उनका आभारी हूं। हम रक्षा सहयोग के क्षेत्र में हुए महत्वपूर्ण समझौतों का स्वागत करते हैं.”
श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने अपने बयान में क्या कहा?
श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को आश्वासन दिया है कि श्रीलंका अपने भूभाग का इस्तेमाल किसी भी तरह से भारत के सुरक्षा हितों के प्रतिकूल कदमों के लिए नहीं होने देगा. श्रीलंका के राष्ट्रपति ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि जरूरत के समय में भारत द्वारा श्रीलंका को दी गई सहायता और निरंतर बरकरार एकजुटता अत्यंत मूल्यवान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










