PM Modi Security Breaches: पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले में बड़ा अपडेट, प्रशासन ने बताया क्या है सच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने से ठीक पहले बृहस्पतिवार को यहां एक रोड शो किया. इस दौरान सड़क के दोनों ओर कतारों में खड़े लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय कर्नाटक दौरे पर हैं. जहां युवा महोत्सव का उद्घाटन करने से ठीक पहले बृहस्पतिवार को एक रोड शो किया. लेकिन इस दौरान उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आ रहा है. रोड शो के दौरान एक युवक माला लेकर पीएम मोदी के करीब पहुंच गया था. हालांकि पीएम की सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पीएम मोदी के करीब पहुंचने से रोक दिया.
हुबली प्रशासन ने बताया, पीएम मोदी की सुरक्षा में नहीं हुई कोई
एक ओर जहां हुबली में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक हुआ बताया जा रहा है, तो इस मामले में हुबली प्रशासन से इससे साफ इनकार कर दिया है. हुबली-धारवाड़ के डीसीपी क्राइम ने डॉ गोपाल ब्याकोड ने बताया, पीएम के सुरक्षा कवर में ऐसा कोई सेंध नहीं लगा. एक शख्स ने रोड शो के दौरान पीएम मोदी को माला पहनाने की कोशिश की. हम उस व्यक्ति के बारे में और जानकारी जुटा रहे हैं.
#WATCH | Karnataka: A young man breaches security cover of PM Modi to give him a garland, pulled away by security personnel, during his roadshow in Hubballi.
(Source: DD) pic.twitter.com/NRK22vn23S
— ANI (@ANI) January 12, 2023
पीएम मोदी ने युवक की माला स्वीकार की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक मामले में नया अपडेट आया है. पीएम ने रोडशो के दौरान बेरीकेड पार करके उनकी ओर दौड़े एक लड़के द्वारा दी गई एक माला स्वीकार की. यह घटना उस समय हुई जब मोदी हवाईअड्डे से रेलवे खेल मैदान की ओर जा रहे थे. रास्ते में मोदी अपनी चलती कार के ‘रनिंग बोर्ड’ पर खड़े थे और सड़क के दोनों ओर कतार में खड़े लोगों की ओर हाथ हिला रहे थे. प्रधानमंत्री ने कार के दरवाजे के ऊपर से माला लेने के लिए हाथ बढ़ाया लेकिन उक्त लड़के तक नहीं पहुंच सके. सड़क पर उनके साथ रहे सुरक्षा अधिकारियों ने माला पकड़ी और उसे बाद में प्रधानमंत्री को दिया। मोदी ने उक्त माला अपनी कार के अंदर रख ली.
कर्नाटक में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने से ठीक पहले बृहस्पतिवार को यहां एक रोड शो किया. इस दौरान सड़क के दोनों ओर कतारों में खड़े लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. अपनी चलती कार के ‘रनिंग बोर्ड’ पर खड़े होकर मोदी ने भीड़ की ओर हाथ हिलाया ओर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. इस दौरान रास्ते के दोनों ओर खड़े लोगों में से कई को मोदी, मोदी और भारत माता की जय के नारे लगाते देखा गया. कुछ स्थानों पर लोगों ने फूलों की पंखुड़ियों की बारिश की क्योंकि उनका काफिला धीरे-धीरे रास्ते से गुजर रहा था.
PM मोदी ने हुबली में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया
हुबली में रोड शो के बाद प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया. समारोह में मौजूद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, स्वामी विवेकानंद ने कहा था गीता-रामायण पढ़ने से पहले फुटबॉल खेलो… जो ‘नरेंद्र’ (स्वामी विवेकानंद) की सोच थी वो दूसरा नरेंद्र (पीएम मोदी) पूरी कर रहा है. कार्यक्रम में पहुंची एक स्थानीय लड़की ने कहा, मैं पहली बार PM को देखकर बहुत खुश हूं. मैं चाहती हूं कि PM युवा दिवस के मौके पर बच्चों के माता-पिता को कहें कि वो पढ़ाई के लिए अपने बच्चों को दूसरे शहर भेजें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










