PM Modi In Nigeria: पीएम मोदी ने नाइजीरियाई राष्ट्रपति अहमद टिनुबू से की मुलाकात, कई समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 Nov 2024 6:06 PM
Narendra Modi
PM Modi In Nigeria: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय तीन देशों की यात्रा पर हैं. फिलहाल नाइजीरिया में हैं. यहां उन्होंने रविवार को वहां के राष्ट्रपति अहमद टिनुबू से मुलाकात की.
PM Modi In Nigeria: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू के साथ राष्ट्रपति भवन में बैठक की. इस दौरान पीएम मोदी ने व्यापार, निवेश और डिजिटल सार्वजनिक आधारभूत संरचना समेत विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच साझेदारी को बढ़ावा देने पर चर्चा की. दोनों पक्षों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए.
प्रसन्नता की बात है कि मुझे नाइजीरिया आने का अवसर प्राप्त हुआ: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान कहा, जैसा कि अभी कहा गया, 17 वर्षों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह यात्रा है. मेरे लिए यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही मुझे नाइजीरिया आने का अवसर प्राप्त हुआ.
17 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का नाइजीरिया दौरा
पीएम मोदी रविवार सुबह नाइजीरिया की राजधानी अबूजा पहुंचे. यह 17 वर्षों के अंतराल के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नाइजीरिया की पहली यात्रा है. प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति आवास पर औपचारिक स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्होंने टिनुबू के साथ बैठक की. मोदी तीन देशों की यात्रा के तहत नाइजीरिया में हैं. वह जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अबूजा से ब्राजील जाएंगे. उनका अंतिम गंतव्य गुयाना होगा.
भारत और नाइजीरिया कई चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर कर रहे काम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हम आतंकवाद, अलगाववाद, समुद्री डकैती और मादक पदार्थों की तस्करी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. हम आने वाले समय में भी इसे और मजबूती से जारी रखेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मुझे विश्वास है कि आज की हमारी वार्ता से हमारे संबंधों में एक नया अध्याय जुड़ेगा. हम मिलकर वैश्विक स्तर पर ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं को उजागर करते रहेंगे और अपने संयुक्त प्रयासों से हमें सफलता मिलेगी.
पीएम मोदी ने बाढ़ के कारण जानमाल की हानि पर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं 140 करोड़ भारतीयों की ओर से पिछले महीने नाइजीरिया में आई बाढ़ के कारण हुई जानमाल की हानि पर संवेदना व्यक्त करता हूं. आपके राहत कार्यों के समर्थन में भारत 20 टन मानवीय सहायता भेज रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा, मैं भारत और नाइजीरिया के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए आपकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त करता हूं. मुझे खुशी है कि पिछले साल भारत की अध्यक्षता में नाइजीरिया पहली बार अतिथि देश के रूप में जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुआ. यह खुशी की बात है कि नाइजीरिया को ब्रिक्स में भागीदार देश का दर्जा दिया गया है. मैं नाइजीरिया को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










