पीएम नरेंद्र मोदी पर केरल यात्रा के दौरान आत्मघाती हमले का खतरा! मिला धमकी भरा पत्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2023 4:07 PM
खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले सप्ताह केरल की भाजपा राज्य समिति के अध्यक्ष को मलयालम में लिखा एक पत्र मिला था जिसमें आत्मघाती हमलावर का उपयोग करके भारत के माननीय प्रधानमंत्री को जान की धमकी दी गयी थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है. केरल पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आत्मघाती बम हमले की धमकी वाले एक पत्र की जांच शुरू कर दी है. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए 24 और 25 अप्रैल को राज्य का दौरा करेंगे.
भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन के कार्यालय को कथित तौर पर कोच्चि के एक निवासी द्वारा मलयालम में लिखा गया पत्र प्राप्त हुआ. पत्र को सुरेंद्रन ने पिछले सप्ताह पुलिस को सौंप दिया था. एडीजीपी (खुफिया) की एक रिपोर्ट मीडिया में प्रसारित होने के बाद आज धमकी भरे पत्र की खबर सामने आयी. खबर के सामने आने पर सुरेंद्रन ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि उन्होंने एक सप्ताह पहले राज्य पुलिस प्रमुख को धमकी भरा पत्र सौंपा था.
खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले सप्ताह केरल की भाजपा राज्य समिति के अध्यक्ष को मलयालम में लिखा एक पत्र मिला था जिसमें आत्मघाती हमलावर का उपयोग करके भारत के माननीय प्रधानमंत्री को जान की धमकी दी गयी थी. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पत्र की सत्यता और इसके पीछे कौन है इसकी जांच की जा रही है. 49 पन्नों की इस रिपोर्ट में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के नाम, उनकी भूमिका, प्रधानमंत्री के विस्तृत कार्यक्रम की समय-सारणी सहित अन्य बातों की जानकारी दी गयी है.
Also Read: सूडान में फंसे भारतीयों की स्थिति की समीक्षा के लिए PM मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक, अब तक 300 लोगों की मौत
केंद्रीय राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने भी एडीजीपी (खुफिया) रिपोर्ट के कथित लीक होने की निंदा की और कहा कि यह एक गंभीर मामला है. इस बीच, कोच्चि निवासी एन. जे. जॉनी ने आज कहा कि वह निर्दोष हैं. जॉनी का नाम और नंबर कथित धमकी भरे पत्र में था. उन्होंने मीडिया से कहा कि पुलिस ने मुझसे पूछताछ की है. मैंने उन्हें सारी जानकारी दी है. उन्होंने लिखावट और हर चीज की जांच की. जॉनी के परिवार ने कहा कि पत्र को लेकर उन्हें इलाके के एक अन्य व्यक्ति पर शक है, जिससे एक चर्च से संबंधित किसी मामले को लेकर कुछ विवाद है.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










