PM Kisan Yojana: जारी होने वाली है 16वीं किस्त, क्या अभी तक नहीं कराया रजिस्ट्रेशन! यहां देखें आसान तरीका

New Delhi: A farmer during the 'Kisan Garjana' rally, organised by Bharatiya Kisan Sangh (BKS), at Ramleela Maidan in New Delhi Monday, Dec. 19, 2022. The primary demand of the farmers is remunerative prices on the basis of input cost, rollback of GST on all kinds of farming activities and withdrawal of permission for GM crops. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(PTI12_19_2022_000177A)
PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना उन किसानों के लिए है जो योजना की पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं और pmkisan.gov.in पर रजिस्टर्ड हैं. आप भी सीमांत किसान की श्रेणी में आते हैं और सम्मान निधि योजना का लाभार्थी बनना चाहते हैं तो इसे बड़े आराम से घर बैठे आप अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में आ चुके हैं. अब किसानों को 16वीं किस्त का इंतजार है. बता दें, केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि के रूप में सीमांत किसानों को हर साल 6000 रुपये की राशि तीन किस्तों में में देती है. लाभुक किसानों के बैंक खाते में सरकार यह राशि सीधे ट्रांसफर करती है. 15वीं किस्त की राशि पीएम मोदी ने खूंटी से 15 नवंबर को किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया था. केंद्र सरकार हर चार महीने में 2000 रुपये किस्त के रूप में साल में तीन बार किसानों के खाते में डालती है. अभी तक इस योजना की 15 किस्त किसानों को दी जा चुकी हैं. अब किसानों को 16वीं किस्त का इंतजार है. लेकिन अगर सीमांत किसान होते हुए अब तक आप किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं तो एक बार इस खबर को जरूर पढ़ें.
दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना उन किसानों के लिए है जो योजना की पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं और pmkisan.gov.in पर रजिस्टर्ड हैं. जिन किसानों ने किसान पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है उन्हें योजना की राशि नहीं मिलती है. अगर आप भी सीमांत किसान की श्रेणी में आते हैं और सम्मान निधि योजना का लाभार्थी बनना चाहते हैं तो इसे बड़े आराम से घर बैठे आप अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
-
पीएम किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले pmkisan.gov.in
-
वेबसाइट पर लॉग इन कर लें.
-
इसके बाद फार्मर्स कॉर्नर पर क्लिक करें.
-
यहां न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन का चुनाव कर लें.
-
अगर आप गांव से हैं तो रूरल फार्मर रजिस्ट्रेशन और अगर शहरी किसान हैं तो अर्बन
-
फार्मर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक कर दें.
-
इसके बाद अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज कर दें,
-
इसके बाद स्टेट सेलेक्ट करें और गेट ओटीपी पर क्लिक कर दें.
-
ओटीपी आने के बाद इसे दर्ज कर दें और प्रोसीड फॉर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन को सिलेक्ट कर दें.
-
इसके बाद स्टेट सिलेक्ट कर लें और जिला, बैंक और आधार कार्ड के अनुसार सभी विवरण फर दें.
-
अब आधार ऑथेंटिकेशन के लिए सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
-
इसके बाद खेती से संबंधित जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड कर दें.
-
अब सेव बटन पर क्लिक कर कर दें.
-
जब आपके फोन स्क्रीन पर कंफर्मेशन का मैसेज आ जाये तो समझ लें की आपका रजिस्ट्रेशन हो गया है.
क्या क्या है योजना की शर्तें
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सभी किसान नहीं ले सकते हैं. केंद्र सरकार की यह योजना गरीब और सीमांत किसानों के लिए है. इस कारण केंद्र सरकार ने कुछ शर्तें रखी हैं, जो किसान उन शर्तों पर खरा उतरते हैं उन्हें ही योजना का लाभ मिलता है.
Also Read: राजस्थान का सीएम कौन..? रेस में हैं ये पांच नाम
-
आयकर भरने वाले किसान इस योजना का लाभ नहीं ले सकते.
-
पति और पत्नी दोनों एक साथ योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं.
-
किसान पिता और पुत्र दोनों एक साथ योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं.
-
लाभार्थी किसान की मौत के बाद उसके परिजन योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




