PM Kisan Yojana: परिवार के कितने लोग ले सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ, नये लाभुक ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Dec 2023 6:00 AM

विज्ञापन

पीएम किसान योजना की एक अहम शर्त है कि परिवार में केवल एक ही सदस्य इस योजना का लाभ ले सकते हैं. अगर परिवार का कोई दूसरा सदस्य योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करता है तो उसका आवेदन खारिज हो जाएगा. पीएम किसान सम्मान निधि योजना उन किसानों के लिए है जो योजना की पात्रता के मानदंडों को पूरा करते हैं.

विज्ञापन

PM Kisan Scheme: पीएम किसान योजना की 15 वीं किस्त आ चुकी है अब लाभुक किसानों को 16वीं किस्त का इंतजार है. इस बीच किसानों के मन में यह सवाल भी आता रहता है कि परिवार के कितने लोग योजना का लाभ ले सकते हैं. दरअसल, पीएम किसान योजना की एक अहम शर्त है कि परिवार में केवल एक ही सदस्य इस योजना का लाभ ले सकते हैं. अगर परिवार का कोई दूसरा सदस्य योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करता है तो उसका आवेदन खारिज हो जाएगा और उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है. यही नहीं उसे दी गई रकम भी वापस करनी होगी.

पति-पत्नी भी कर सकते एक साथ रजिस्ट्रेशन!
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सभी किसान नहीं ले सकते हैं. केंद्र सरकार की यह योजना गरीब और सीमांत किसानों के लिए है. इस कारण केंद्र सरकार ने कुछ शर्तें रखी हैं, जो किसान उन शर्तों पर खरा उतरते हैं उन्हें ही योजना का लाभ मिलता है. यहां तक की पीएम किसान योजना की आवश्यक शर्तों के तहत पति-पत्नी भी योजना का लाभ लेने के लिए एक साथ रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते हैं.

योजना की पात्रता मानदंडों को पूरा करना जरूरी
दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना उन किसानों के लिए है जो योजना (PM Kisan Yojana) की पात्रता के मानदंडों को पूरा करते हैं और pmkisan.gov.in पर भी रजिस्टर्ड हैं. जिन किसानों ने किसान पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है उन्हें योजना की राशि नहीं मिलेगी. अगर आप भी सीमांत किसान की श्रेणी में आते हैं और सम्मान निधि योजना का लाभार्थी बनना चाहते हैं तो इसे बड़े आराम से घर बैठे आप अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

कैसे करें रजिस्ट्रेशन
पीएम किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन करने के लिए योग्य किसान सबसे पहले pmkisan.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर लें. कैसे रजिस्ट्रेशन करना है इसके लिए इन प्रक्रियाओं को अपना सकते हैं.

  • सबसे पहले वेबसाइट पर लॉग इन कर लें.

  • फिर फार्मर्स कॉर्नर पर क्लिक करें, और न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन का क्लिक कर दें.

  • अगर आप गांव से हैं तो रूरल फार्मर रजिस्ट्रेशन और अगर शहरी किसान हैं तो अर्बन

  • फार्मर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक कर दें.

  • इसके बाद अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें.

  • फिर स्टेट सेलेक्ट करें और गेट ओटीपी पर क्लिक करें.

  • ओटीपी दर्ज कर दें और प्रोसीड फॉर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन को सिलेक्ट करें.

  • इसके बाद राज्य का चुनाव कर जिला, बैंक और आधार कार्ड के अनुसार सभी विवरण भर दें.

  • अब आधार ऑथेंटिकेशन के लिए सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.

  • इसके बाद खेती से संबंधित जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड कर दें.

  • अब सेव बटन पर क्लिक कर कर दें.

  • जब आपके फोन स्क्रीन पर कंफर्मेशन का मैसेज आ जाये तो समझ लें की आपका रजिस्ट्रेशन हो गया है.

Also Read: जूते में छिपाकर लाये थे स्मोक क्रैकर, दर्शक दीर्घा से सदन में कूदे, प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाया आंखों देखा हाल

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola