ePaper

PM Kisan: इस महीने कबतक आयेगा आपके बैंक अकाउंट में पैसा, ये है जानने का तारीका

Updated at : 01 Mar 2021 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan:  इस महीने कबतक आयेगा आपके बैंक अकाउंट में पैसा, ये है जानने का तारीका

अबतक केंद्र सरकार किसानों की मदद के लिए 7 किस्त जारी कर चुकी है. अब आठवीं किस्त का किसान इंतजार कर रहे हैं. खबर आ रही है कि मार्च के अंत तक किसानों तक इस योजना के तहत लाभ की आठवीं किस्त जारी की जा सकती है.

विज्ञापन

देश में किसानों की स्थिति को और बेहतर करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना के तहत आर्थिक मदद दे रही है. इस योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को 6000 रुपये की धनराशि किस्तों में देती है.

अबतक केंद्र सरकार किसानों की मदद के लिए 7 किस्त जारी कर चुकी है. अब आठवीं किस्त का किसान इंतजार कर रहे हैं. खबर आ रही है कि मार्च के अंत तक किसानों तक इस योजना के तहत लाभ की आठवीं किस्त जारी की जा सकती है.

किसानों को सरकार की यह आर्थिक मदद 3 किस्तों में दी जाती है. हर किस्त में 2000 रुपये मिलते हैं. इसके तहत किसानों को जो पैसा जाता है उसका तय वक्त त अप्रैल-जुलाई के बीच पहली किस्त, अगस्त से नवंबर महीने के बीच दूसरी किस्त और दिसंबर से मार्च के बीच साल की तीसरी किस्त मिलती है.

Also Read: Update Aadhaar : आधार में Online सुधार करवाना हुआ आसान, जानें पूरी प्रक्रिया

अगर आप अबतक इस सूची में शामिल नहीं है और जानना चाहते हैं कि लाभार्थी की सूची में आपका नाम है या नहीं तो इसकी प्रक्रिया बहुत आसान है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप यह जानकारी हासिल कर सकते हैं.

1. पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाइये.

2. इस वेबसाइट पर जाकर आपको ‘Farmers Corner’ के ऑप्शन में जाना है.

3. इसी Farmers Corner’ ऑप्शन में आपको ‘Beneficiary Status’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है. यहां नया पेज खुलेगा.

4. इस नये पेज पर आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनना है. ये जानकारी देकर आप जान सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आये या नहीं.

5. आपने जिस ऑप्शन को सेलेक्ट किया है, उसका नंबर भरिए. इसके बाद ‘Get Data’ पर क्लिक कर दीजिए.

6. इस पर क्लिक करते ही आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी. मतलब कौन सी किस्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई.

Also Read: EPFO News : ऑनलाइन EPFO कैसे कर सकते हैं ट्रांसफर, जानें बिल्कुल सरल तरीका

7. 8वीं किस्त से जुड़ी जानकारी भी आपको इस जगह पर मिल जाएगी.

8. अगर आपको ‘FTO is generated and Payment confirmation is pending’ लिखा हुआ दिख रहा है तो इसका मतलब है कि फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है. ये किस्त कुछ ही दिनों में आपके अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola