CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड सिर्फ इन्हें जारी होगा, जानें इस वायरल खबर का सच
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Jan 2021 12:09 PM
PIB Fact Check, cbse board exam date 2021 class 10, cbse board exam date 2021 class 12 : CBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा मई महीने से शुरू होगी. बोर्ड परीक्षा से पहले अधिकतर स्कूलों में प्री बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं. ऐसे में एक खबर सोशल मीडिया में वायरल है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि प्री बोर्ड की परीक्षा में पास होने वाले परीक्षार्थियों को ही बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा.
PIB Fact Check : CBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा मई महीने से शुरू होगी. बोर्ड परीक्षा से पहले अधिकतर स्कूलों में प्री बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं. ऐसे में एक खबर सोशल मीडिया में वायरल है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि प्री बोर्ड की परीक्षा में पास होने वाले परीक्षार्थियों को ही बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा.
इस खबर के वायरल होने के बाद परीक्षार्थी जहां भ्रम में हैं, वहीं कई तरह की आशंकाएं भी उनके मन में जन्म ले रही हैं. इस संबंध में पीआईबी फैक्ट चेक में खुलासा किया गया है कि यह खबर पूरी तरह गलत है. वायरल खबर में यह दावा किया जा रहा है कि स्कूलों में प्री बोर्ड की परीक्षा दो बार आयोजित की जायेगी, जबकि कई स्कूलों में प्री बोर्ड परीक्षा एक बार ही आयोजित की जाती है और की जा रही है.
दावा: एक खबर में दावा किया जा रहा है कि प्री बोर्ड की परीक्षाओं में पास होने वाले विद्यार्थियों को ही बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड दिए जाएंगे। #PIBFactCheck: यह दावा फ़र्ज़ी है। @cbseindia29 ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। pic.twitter.com/w7S3WWhJj4
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) January 15, 2021
अब से कुछ देर पहले पीआईबी ने यह फैक्टचेक करके यह बताया है कि सीबीएसई ने ऐसी कोई सूचना नहीं जारी की है. यह खबर पूरी तरह भ्रामक है.
Also Read: कर्नाटक : Dharwad रोड एक्सीडेंट में 11 की मौत, सात घायल, मरने वालों में दस महिलाएं
गौरतलब है कि दिसंबर महीने में सोशल मीडिया में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का डेट शीट वायरल था, जबकि सीबीएसई ने परीक्षा को लेकर कोई सूचना जारी नहीं की थी. उस वक्त भी पीआईबी फैक्टचेक में यह बताया गया था कि यह खबर गलत है. जनवरी के पहले सप्ताह में ही शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने यह घोषणा की कि मई से बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होंगी.
Posted By : Rajneesh Anand
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










