ePaper

PIB Fact Check : एक दिसंबर से देश में फिर बंद होगा सभी ट्रेनों का परिचालन

Updated at : 23 Nov 2020 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
PIB Fact Check : एक दिसंबर से देश में फिर बंद होगा सभी ट्रेनों का परिचालन

PIB Fact Check : एक दिसंबर से देश में सभी रेलगाड़ियां जिनमें COVID19 स्पेशल ट्रेन भी शामिल हैं, उनका परिचालन बंद हो जायेगा. इस बात का दावा एक वायरल व्हाट्‌सएप मैसेज में किया जा रहा है.

विज्ञापन

PIB Fact Check : एक दिसंबर से देश में सभी रेलगाड़ियां जिनमें COVID19 स्पेशल ट्रेन भी शामिल हैं, उनका परिचालन बंद हो जायेगा. इस बात का दावा एक वायरल व्हाट्‌सएप मैसेज में किया जा रहा है. दरअसल देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले त्योहारी सीजन के बाद काफी बढ़ गये हैं और कई राज्यों ने एहतियातन कई कड़े कदम उठाये हैं, जिसके बाद यह मैसेज वायरल हो रहा है.

इस मैसेज की सच्चाई जानने के लिए पीआईबी ने फैक्टचेक किया है, जिसमें कुछ बातों का खुलासा हुआ है, जिससे आम लोगों में बन रही भ्रम की स्थिति पर लगाम कस सकती है. पीआईबी ने अपने फैक्टचेक में बताया है कि रेल मंत्रालय ने ट्रेनों के परिचालन को रोकने के लिए इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया है. यह बिलकुल ही गलत खबर है और लोगों के बीच भ्रम फैलाने के लिए इस तरह की खबरों को वायरल किया जा रहा है.

पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में एक खबर को गलत बताया है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जो मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे, चुनाव आयोग उनके बैंक खातों से 350 रुपया काट लेगा. PIBFactCheck में यह बताया गया है कि यह दावा फर्जी है इस तरह का कोई निर्णय नहीं लिया गया है.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola