ePaper

PIB Fact Check : CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित, जानें वायरल हो रहे Date sheet की सच्चाई

Updated at : 11 Dec 2020 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
PIB Fact Check : CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित, जानें वायरल हो रहे Date sheet की सच्चाई

PIB Fact Check : कोरोना काल में सबसे ज्यादा चिंता जिस चीज को लेकर लोगों को हो रही है उनमें से एक है 10वीं और 12वीं की होने वाली बोर्ड परीक्षा. 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा (CBSE Class 10 and 12 board exams) अमूमन फरवरी मार्च महीने में होती है.

विज्ञापन

PIB Fact Check : कोरोना काल में सबसे ज्यादा चिंता जिस चीज को लेकर लोगों को हो रही है उनमें से एक है 10वीं और 12वीं की होने वाली बोर्ड परीक्षा. 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा अमूमन फरवरी मार्च महीने में होती है. लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इस साल स्कूल खुले ही नहीं हैं और बोर्ड परीक्षा के लिए जो भी पढ़ाई हुई है वो आनलाइन ही हुई है, ऐसे में बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी इस परीक्षा को लेकर चिंतित और उत्सुक हैं.

सीबीएसई की ओर से अभी परीक्षा की तिथि घोषित तो नहीं हुई है, लेकिन यह कहा जा रहा है कि परीक्षा तय समय पर होगी. ऐसे में एक डेटशीट यानी परीक्षा की तारीख का मैसेज वायरल हो रहा है. इस वायरल मैसेज में यह दावा किया जा रहा 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू हो रही हैं. इस डेटशीट में सब्जेक्ट के अनुसार परीक्षा की तिथि भी अंकित है.

इस मैसेज के वायरल होने के बाद परीक्षार्थी असमंजस में हैं, क्योंकि उन्हें ना तो उनके स्कूल से और ना ही सीबीएसई बोर्ड की तरफ से परीक्षा की तिथि के बारे में कोई जानकारी दी गयी है. अभी प्री बोर्ड की परीक्षाएं भी नहीं हुई हैं.

ऐसे में पीआईबी ने इस वायरल मैसेज की सच्चाई जानने के लिए फैक्टचेक किया, क्योंकि सवाल बच्चों की परीक्षा और उनके भविष्य का है. पीआईबी फैक्टचेक में यह बात सामने आयी कि 12वीं बोर्ड परीक्षा का यह डेटशीट फेक है. अभी सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा की तिथि को लेकर कोई घोषणा नहीं की है.

गौरतलब है कि पीआईबी लगातार वायरल मैसेज की सच्चाई जानने के लिए फैक्टचेक कर रहा है, देखा जा रहा है कि अधिकतर वायरल मैसेज फेक न्यूजह होते हैं और उनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं होता है. ऐसी ही एक खबर वायरल है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि Serum Institute और Bharat Biotech की वैक्सीन रिजेक्ट हो गयी है, जबकि यह खबर गलत है. इस बात की पुष्टि स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी की है और पीआईबी फैक्टचेक में भी यह बात साबित हुई है कि यह खबर गलत है.

Also Read: Farmers Protest : किसानों को मनाने का फार्मूला हुआ बेकार, कृषि बिल को रद्द करने पर हैं अड़े, आगे की रणनीति के लिए शाह से मिलने पहुंचे तोमर

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola