NSA अजीत डोभाल के आवास में गाड़ी सहित घुसने की कोशिश, हिरासत में अज्ञात शख्स, पुलिस ने कही ये बात

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अजीत डोभाल (Ajit Doval) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (National Security Advisor, NSA) ���े आवास में एक अज्ञात व्यक्ति ने घुसने की कोशिश की है. हालांकि, आवास में सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षाबलों ने उस अज्ञात शख्स को हिरासत में ले लिया है.

विज्ञापन

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (National Security Advisor, NSA) अजीत डोभाल (Ajit Doval) के आवास में एक अज्ञात व्यक्ति ने घुसने की कोशिश की है. हालांकि, आवास में सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षाबलों ने उस अज्ञात शख्स को हिरासत में ले लिया है. सुरक्षा बल उस अज्ञात शख्त से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के दिल्ली स्थित आवास पर सुबह एक अज्ञात शख्स ने घुसने की कोशिश की. अज्ञात शख्स अपनी कार समेत आवास में घुसने की कोशिश कर रहा था. जिसके बाद सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया

वहीं, इस बारे में दिल्ली पुलिस का कहना है कि, प्राथमिक जांच में जो बात सामने आयी है उसके मुताबिक, अजीत डोभाल (Ajit Doval) के आवास में घुसने वाले अज्ञात शख्स मानसिक रूप से बीमार लग रहा था. जो जानकारी मिली है उसके अनुसार कार भी उसकी अपनी नहीं थी, वो किराए के कार में सवार होकर आया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola