Parliament Winter Session : अदाणी मामले पर लोकसभा में जोरदार हंगामा

Updated:
विज्ञापन
Parliament Winter Session Updates

Parliament Winter Session Updates

Parliament Winter Session : संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है. अदाणी मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. जानें तीसरे दिन का अपडेट

विज्ञापन

Parliament Winter Session : संसद के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है. सत्र शुरू होने के बाद नये सांसदों को लोकसभा में शपथ दिलाई गई. इसके बाद संभल और अदाणी मामले पर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. हंगामे की वजह से निचले सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

अदाणी मामले पर विपक्ष चर्चा की मांग कर रहा है. सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने अदाणी मुद्दे पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में बिजनेस सस्पेंशन नोटिस दिया. अदाणी मामले पर सत्र के दूसरे दिन कार्यवाही बाधित रही थी.

आप सांसद संजय सिंह ने दिया कार्य स्थगन नोटिस

आप सांसद संजय सिंह ने अदाणी मुद्दे पर नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola