पाक महिला सीमा हैदर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे सचिन संग शादी के फोटो, जानें क्या है प्लान

पुलिस ने चार जुलाई को सीमा को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था और सचिन को अवैध प्रवासियों को शरण देने के लिए गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, उन दोनों को सात जुलाई को एक स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी थी और वे अपने चार बच्चों के साथ रबूपुरा इलाके के एक घर में रह रहे हैं.
अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर से यूपी एटीएस की टीम लगातार पूछताछ कर रही है. इधर सीमा ने नयी चाल चलते हुए अपने भारतीय प्रेमी सचिन के साथ अपनी शादी की तस्वीर कथित रूप से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजी है.
हैदर ने राष्ट्रपति को क्यों भेजी अपनी तस्वीर
पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी तस्वीर भेजकर उनके सामने दया याचिका दायर की है. जिसमें उसने भारत की नागरिकता देने की मांग की है. अपने वकील के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजी याचिका में उसने सचिन मीणा के साथ शादी होने के बाद भारतीय नागरिकता देने और भारत में ही रहने देने की गुहार लगायी है. उसने पहले ही कह दिया था कि वह पाकिस्तान नहीं जाना चाहती है. उसने अपनी याचिका में अपना नाम सीमा हैदर न लिखकर सीमा मीणा लिखा है.
कौन है सीमा हैदर और भारत कैसे पहुंची
सीमा हैदर (30) पाकिस्तान के सिंध प्रांत की निवासी है, जो 2014 में शादी के बाद कराची में रह रही थी. सीमा और सचिन 2019 में ऑलनाइन वीडियो गेम पबजी के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में आए. उसके बाद सीमा नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश की और अपने प्रेमी सचिन (22) के साथ दिल्ली पहुंच गयी. इस साल मार्च में सचिन और सीमा नेपाल के काठमांडू में मिले, जहां वे सात दिनों तक साथ रहे और गुपचुप तरीके से शादी कर ली. इसके बाद सीमा वापस पाकिस्तान चली गई और सचिन भारत लौट आया. पुलिस के अनुसार, अपने पति के साथ अनबन का दावा करने वाली सीमा ने कराची स्थित घर वापस पहुंचकर 12 लाख पाकिस्तानी रुपये में एक प्लॉट बेचा और खुद और अपने बच्चों के लिए नेपाल के लिए वीजा और विमान के टिकट की व्यवस्था की. सीमा उसके बाद अपने प्रेमी से शादी करने के लिए भारत आ गयी. सीमा पहले से शादीशुदा है और चार बच्चों की मां भी है.
चार जुलाई को पुलिस ने सीमा को किया था गिरफ्तार
गौरतलब है कि पुलिस ने चार जुलाई को सीमा को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था और सचिन को अवैध प्रवासियों को शरण देने के लिए गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, उन दोनों को सात जुलाई को एक स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी थी और वे अपने चार बच्चों के साथ रबूपुरा इलाके के एक घर में रह रहे हैं.
Also Read: सीमा हैदर की वजह से हिंदू खतरे में! पाकिस्तान में तीन हिंदू बहनों का अपहरण, मुस्लिम से जबरन विवाह
यूपी एटीएस की टीम सीमा हैदर से कर रही है लगातार पूछताछ
केंद्रीय जांच एजेंसियों ने पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर के भारत में अवैध प्रवेश के मामले की जांच के सिलसिले में पिछले दिनों नोएडा पुलिस के साथ बैठक की थी. जहां उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते ने जहां युगल से दो दिनों तक पूछताछ की है, वहीं नोएडा पुलिस अलग से इस मामले की जांच कर रही है. नोएडा पुलिस ने अभी आरोप पत्र दाखिल नहीं किया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, अब तक की जांच के अलावा, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सीमा के वास्ते फर्जी आधार कार्ड बनवाने के लिए सचिन ने कौन से पहचान पत्र जमा किए थे.
Also Read: Seema Haider: सीमा हैदर के टूटे फोन में छिपे हैं कई राज, एटीएस व खुफिया एजेंसियों रिपोर्ट का इंतजार
पाकिस्तान में हिंदू महिलाओं से लिया जा रहा सीमा हैदर का बदला
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहने वाले एक हिंदू उद्यमी की तीन बेटियों का अपहरण कर उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और फिर उनका विवाह मुसलमान पुरुषों के साथ करा दिया गया. देश में अल्संख्यकों के अधिकारों के लिए काम करने वाली एक शीर्ष संस्था ने यह जानकारी दी. दावा किया जा रहा है कि सीमा हैदर से जुड़ी घटना के बाद से क्षेत्र में हिन्दू समुदाय पर हमले की घटनाएं बढ़ गई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










