VIDEO: पाकिस्तान में जब केक खाने के लिए छिड़ी जंग, ऐसी मची लूट की मंत्री को भी पड़ा भागना
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Feb 2021 12:35 PM
पाकिस्तान (Pakistan) के विदेश मंत्री शाह मुहम्मद कुरैशी (Shah Mahmood Qureshi) मंगलवार को पाकिस्तान के मुल्तान में एक सड़क का उद्धाटन करने गये थें. जहां उनके समर्थकों ने उन्हें एक केक काटने को बुलाया. केक काटने के बाद ही मंत्री के सामने ही ऐसी लूट मची कि जिसे जो मिला वो उसे लेकर चलता बना.
पाकिस्तान के इमरान सरकार के मंत्री भारत के खिलाफ लगातार जहर उगलते रहते हैं. इमरान खान के मंत्रियों के उनके उल्टे-सीधे कारनामों के वीडियो आये दिन वायरल होते रहते हैं. वहीं आज सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के बड़बोले विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (Shah Mahmood Qureshi) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मंत्री के सामने ही केक के लिए ऐसी लूट मची कि जिसको देखकर सोशल मीडिया पर लोगों की हंसी नहीं रूक रही है.
Cake fight erupts as foreign minister Shah Mahmood Qureshi inaugurates a road in Multan. pic.twitter.com/gTqeFjUSz7
— Naila Inayat (@nailainayat) February 8, 2021
पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के सामने ही सामने ही केक के लिए ऐसी लूट मची कि जिसको जो मिला लेकर लेकर चलता बना. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर पड़ोसी मुल्क का जमकर मजाक बना रहे हैं.
बता दें कि जानकारी के मुताबिक शाह मुहम्मद कुरैशी मंगलवार को पाकिस्तान के मुल्तान में एक सड़क का उद्धाटन करने गये थें. जहां उनके समर्थकों ने उन्हें एक केक काटने को बुलाया. केक काटने के बाद ही मंत्री के सामने ही ऐसी लूट मची कि जिसे जो मिला वो उसे लेकर चलता बना. वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि समर्थकों से घिरे कुरैशी केक काटते हैं, इसके बाद वह पलटकर निकल जाते हैं और उनके पीछे लोगों में केक के लिए जंग छिड़ जाती है। देखते ही देखते लोग केक हाथ भर-भरकर केक को लूट लेते हैं. मालूम हो कि पिछले साल भी शाह मुहम्मद कुरैशी की एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह महिलाओं और लड़कियों के बाल काटते हुए नजर आ रहे थें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










