पाकिस्तान तेरे टुकड़े होंगे...वो भी चार! पढ़ें बाबा रामदेव ने क्या कहा

सिंध, बलूचिस्तान, पंजाब और पाक अधिकृत कश्मीर सब अलग राष्ट्र बनेंगे और पाकिस्तान एक अदना सा देश रह जाएगा. जानें बाबा रामदेव ने क्या कहा
योग गुरु स्वामी रामदेव ने पाकिस्तान को लेकर ऐसी बात कही है जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है. दरअसल अपने बेबाक बयानों से चर्चाओं में रहने वाले स्वामी रामदेव ने गणतंत्र दिवस के दिन दावा किया कि जल्द ही पाकिस्तान के चार टुकड़े होंगे तथा उनका भारत में विलय हो जाएगा.
हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में 74 वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह के बाद मीडिया से बात करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि बहुत जल्दी पाकिस्तान के चार टुकडे होंगे. उन्होंने कहा कि सिंध, बलूचिस्तान, पंजाब और पाक अधिकृत कश्मीर सब अलग राष्ट्र बनेंगे और पाकिस्तान एक अदना सा देश रह जाएगा. पड़ोसी मुल्क के कंगाली की राह पर बढ़ने के संबंध में पूछे गये एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उक्त सभी टुकड़ों का भारत में विलय हो जाएगा और भारत महाशक्ति बनेगा.
हिंदुस्तान के साथ सांस्कृतिक एकरूपता
योग गुरु ने कहा कि पंजाब, सिंध, बलूचिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर की हिंदुस्तान के साथ सांस्कृतिक एकरूपता है, इसलिए वे खुद ही भारत में विलय होने का प्रस्ताव देंगे. उन्होंने दावा किया कि भारत महाशक्ति बनेगा. यह आने वाले समय की पुकार है और ऐसा होने वाला है. रामदेव ने देश की सनातन परंपरा से जुड़े महापुरुषों के अपमान पर अपनी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि भारत में एक धार्मिक आतंकवाद चल रहा है और सनातन हिंदू धर्म को नीचा दिखाने का प्रयास हो रहा है.
Also Read: सासाराम में बाबा रामदेव ने ‘गजवा-ए-हिंद’ को लेकर दिया बयान, कहा- इनके लिए के लिए मोदी-शाह ही काफी
महापुरुषों पर लांछन लगाने वाले लोग भारत विरोधी
सनातन धर्म को शाश्वत सत्य बताते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि सनातन परंपरा के धर्म शास्त्रों और महापुरुषों पर लांछन लगाने वाले लोग भारत विरोधी हैं और अंतरराष्ट्रीय शक्तियों के इशारों पर ऐसे काम कर रहे हैं जिससे भारत अपमानित हो. उन्होंने देशवासियों से ऐसे लोगों का पुरजोर विरोध करने की अपील की.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




