भारत में खालिस्तानी आंदोलन बढ़ाना चाहता है पाकिस्‍तान, हुआ ये बड़ा खुलासा

Updated:
विज्ञापन

Karnal: A member of the Bomb Squad attempts to diffuse a cache of explosives, recovered from four suspected terrorists, in Karnal district, Thursday, May 5, 2022. (PTI Photo)(PTI05_05_2022_000218A)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

करनाल में पकड़े गये चार लोग ड्रोन के जरिए हथियार भेजे जाने वाले ग्रुप से संबंध रखते हैं. खुफिया जानकारी के अनुसार, हथियारों को ड्रोन के जरिए पंजाब पहुंचाया गया था और गैंगस्टर-टैरेरिस्ट हरविंदर सिंह ‘रिंदा’ को इन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

विज्ञापन

हरियाणा के करनाल में चार संदिग्ध आतंकियों के पकड़े जाने के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है. हरियाणा के करनाल में गुरुवार को विस्फोटक की आपूर्ति के लिए तेलंगाना जा रहे पाकिस्तान से जुड़े चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है. अब जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) भारत में खालिस्तान आंदोलन के विस्तार का प्रयास कर रहा है. इस संबंध में न्यूज18 ने अपने वेबसाइट पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है.

विज्ञापन

ISI भारत के अन्य हिस्सों में खालिस्तान आंदोलन का विस्तार के फेर में

वेबसाइट की रिपोर्ट पर नजर डालें तो इसमे कहा गया है कि खुफिया नोट से पता चला है कि ISI भारत के अन्य हिस्सों में खालिस्तान आंदोलन का विस्तार करने की कोशिश कर रहा है. ISI के नये प्रमुख नदीम अंजुम भारत में अशांति फैलाने के लिए सिख अलगाववादियों पर फोकस कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि अंजुम ने रंजीत सिंह नीता और वाधवा सिंह बब्बर सहित सभी खालिस्तानी नेताओं से लाहौर में कहा है कि भारत में हथियारों बांटने के लिए पंजाब के गैंगस्टर का सहारा लें और उन्हें संगठित करने का काम करें.

Also Read: करनाल: बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे आतंकी, पाकिस्तान से भेजे गये थे हथियार, पुलिस ने चार को दबोचा
हथियारों को ड्रोन के जरिए पंजाब पहुंचाया गया

रिपोर्ट में कहा गया है कि करनाल में पकड़े गये चार लोग भी ड्रोन के जरिए हथियार भेजे जाने वाले ग्रुप से संबंध रखते हैं. खुफिया जानकारी के अनुसार, हथियारों को ड्रोन के जरिए पंजाब पहुंचाया गया था और गैंगस्टर-टैरेरिस्ट हरविंदर सिंह ‘रिंदा’ को इन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. खास बात है कि साल 2021 में लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट केस में भी रिंदा के नाम की पुष्टि एजेंसी के द्वारा की गई थी.

पाकिस्तान से जुड़े चार संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

आपको बता दें कि हरियाणा के करनाल में गुरुवार को विस्फोटक की आपूर्ति के लिए तेलंगाना जा रहे पाकिस्तान से जुड़े चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया. जिस वाहन में वे सवार थे उसमें से हथियार और ढाई-ढाई किलो के तीन आइइडी बरामद किये गये हैं. करनाल के पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया ने जानकारी दी कि वे कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित एक व्यक्ति के संपर्क में थे, जो आतंकी गतिविधियों में शामिल है और उन्हें ऐप के जरिये उन स्थानों की जानकारी भेजता है, जहां विस्फोटक और हथियार पहुंचाने होते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola