भारत से दोस्ती निभाएगा अमेरिका, तुलसी गबार्ड का बड़ा ऐलान- पहलगाम हमले के आतंकियों को पकड़ने में US करेगा मदद
Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Apr 2025 9:35 PM
Pakistan Behind Pahalgam
Pakistan Behind Pahalgam: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में एक बार फिर दूरिया बढ़ गई है. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है. वहीं अमेरिका अब पूरी तरह भारत के समर्थन में खड़ा है. अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने कहा कि हम आतंकियों को दबोचने में भारत की मदद करेंगे.
Pakistan Behind Pahalgam: अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने शुक्रवार को कहा कि भारत पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की तलाश कर रहा है और अमेरिका इसमें उसके साथ है. उन्होंने साफ कर दिया कि अमेरिकी आतंकियों को दबोचने में भारत की मदद करेगा. तुलसी गबार्ड ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा “हम पहलगाम में 26 हिंदुओं को निशाना बनाकर किए गए भीषण इस्लामी आतंकवादी हमले के खिलाफ भारत के साथ एकजुटता से खड़े हैं.”
आतंकियों को दबोचने में भारत की मदद करेगा अमेरिकी- तुलसी गबार्ड
अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गब्बार्ड ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा “हम पहलगाम में 26 हिंदुओं को निशाना बनाकर किए गए भीषण इस्लामी आतंकवादी हमले के मद्देनजर भारत के साथ एकजुटता से खड़े हैं. मेरी प्रार्थनाएं और गहरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के सभी लोगों के साथ हैं. हम आपके साथ हैं और इस जघन्य हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने में आपका समर्थन करते हैं.”
भारत के साथ खड़ा है अमेरिका- तुलसी गबार्ड
तुलसी गबार्ड ने कहा कि उनकी मेरी प्रार्थनाएं और गहरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजन खो दिए हैं. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के सभी लोगों के साथ हम हैं. हम आपके साथ हैं और इस जघन्य हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने में आपका समर्थन करते हैं. इससे पहले बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात कर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की थी और इस जघन्य हमले के दोषियों को न्याय के दायरे में लाने में भारत के प्रति पूर्ण समर्थन व्यक्त किया था.
आतंकियों ने 26 लोगों की कर दी थी हत्या
मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी जिसमें 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे. पहलगाम में हुए हमले को 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला माना जा रहा है. इस हमले के बाद भारत ने आतंकियों की मदद के लिए पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं. 48 घंटों के अंदर पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने को कहा गया है. इसके अलावा भारत ने अटारी-वाघा बॉर्डर बंद कर दिया है. सिंधु जल समझौते को भी भारत ने निलंबित कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










