Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' से बिलबिलाया पाकिस्तान, भारत पर पलटवार की धमकी दी

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 07 May 2025 3:15 AM

विज्ञापन

Operation Sindoor India strikes

Operation Sindoor: भारत ने बुधवार की देर रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (POK) के 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया. ये वे ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था. इस ऑपरेशन के तहत कुल 9 ठिकानों को निशाना बनाया गया. इस दौरान पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है. इधर भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान बिलबिला उठा है और पलटवार की गीदड़भभकी दे रहा है.

विज्ञापन

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला भारत ने एयरस्ट्राइक करके ले लिया है. एयर फोर्स ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (POK) के 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया. भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान ने गीदड़भभकी दी है. डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, “अब से कुछ समय पहले, भारत ने बहवलपुर के अहमद ईस्ट इलाके में सुभानउल्लाह मस्जिद, कोटली और मुजफ्फराबाद में तीन जगहों पर हवाई हमले किए. हमारे सभी वायुसेना के जेट विमान हवा में हैं. यह कायरतापूर्ण और शर्मनाक हमला भारत के हवाई क्षेत्र के भीतर से किया गया था. उन्हें कभी भी पाकिस्तान के क्षेत्र में आने और घुसपैठ करने की अनुमति नहीं दी गई थी. मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं, पाकिस्तान इसका जवाब देगा.”

विस्फोटों के बाद शहर की बिजली गुल

रॉयटर्स के अनुसार कई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आधी रात बाद मुजफ्फराबाद शहर के आसपास पहाड़ों के करीब पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में कई जोरदार विस्फोट सुने गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोटों के बाद शहर की बिजली गुल हो गयी.

पाकिस्तान सीमा पर सभी वायु रक्षा इकाइयों को सक्रिय किया गया

रक्षा अधिकारी ने कहा, “किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा पर सभी वायु रक्षा इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया है.” इससे पहले भारतीय सेना ने ट्वीट किया, “पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी क्षेत्र के भीमबेर गली में तोपखाने से गोलीबारी करके एक बार फिर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है. भारतीय सेना उचित तरीके से जवाब दे रही है.”

पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर कदम उठाये गये : रक्षा मंत्रालय

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा है कि कुल नौ स्थलों को निशाना बनाया गया है. हमारी कार्रवाई केंद्रित, प्रकृति में गैर-उग्र रही है. किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है. भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है. ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाये गये हैं, जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गयी थी. रक्षा मंत्रालय का कहना है कि बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत जानकारी दी जायेगी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola