Online Game: मोबाइल गेम की लत में बर्बाद हो रहे नौनिहाल, 16 साल के बच्चे ने खाते से उड़ाये 36 लाख रुपये
Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 Jun 2023 8:05 PM
online-games
Online Mobile Game: इस मामले का खुलासा उस समय हुआ जब महिला कुछ काम के लिए पैसे निकालने बैंक गई थी. बैंक में उसे पता चला की उसके खाते में पैसे हैं ही नहीं. सारे पैसे का भुगतान गेम में गन खरीदने में खर्च हो गया है. घटना की जानकारी मिलते ही महिला ने इसके खिलाफ हैदराबाद साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज की.
Online Mobile Game: कभी ब्लू व्हेल, कभी पबजी तो कभी पोकेमॉन गो… इन वीडियो गेम लोगों कभी लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया था. इन गेम के चक्कर में पड़कर कई लोगों की मौत तक हो चुकी है.कई गेम तो भारत में बैन भी हो गये हैं, लेकिन कई अभी भी चालू है. इसी कड़ी में एक मामला हैदराबाद में सामने आया है. जहां गेम की लत में पड़कर एक बच्चे ने अपनी मां के 36 लाख रुपये उड़ा दिए. हालत यह है कि अब उस महिला की सारी जमा पूंजी खर्च हो गयी है.
गेम खेलने के चक्कर में उड़ाये 36 लाख रुपये
दरअसर हैदराबाद में रहने वाले एक 16 साल के नाबालिग को वीडियो गेम की लत लग गई. वीडियो गेम के दौरान वो गेमिंग के लिए कई हथियार भी खरीदने लगा. पहले तो उसने 1500 रुपये खर्च किए. इसके बाद वो लाखों खर्च कर गेम के लिए कई गन खरीद ली. उसने गेम में इस्तेमाल के लिए 10 हजार रुपये का गन खरीदा. इसके बाद करीब डेढ़ लाख रुपये का गन खरीदा. गेम के प्रति उस बच्चे का जुनून इस कदर बढ़ता गया कि उसके ढाई लाख रुपये का भी गन खरीद लिया. इस तरह गेम के लिए अलग अलग हथियारों की खरीद में उसने अपनी मां के जमा पैसे में से 36 लाख रुपये फूंक दिए.
ऐसे चला पता
इस मामले का खुलासा उस समय हुआ जब महिला कुछ काम के लिए पैसे निकालने बैंक गई थी. बैंक में उसे पता चला की उसके खाते में पैसे हैं ही नहीं. सारे पैसे का भुगतान गेम में गन खरीदने में खर्च हो गया है. घटना की जानकारी मिलते ही महिला ने इसके खिलाफ हैदराबाद साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज की. महिला का कहना है कि उसके पति का निधन हो गया है. बैंक में जो पैसे रखे थे वहीं उसकी जीवन भर की गाढ़ी कमाई थी. इस घटना के बाद महिला और उसके परिवार का बुरा हाल है.
Also Read: Cyclone Biparjoy: बिपरजॉय का चंद घंटों में दिखेगा विकराल रूप, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश
गेम की लत ने ली जान
गौरतलब है कि गेम की तल के कारण कई लोगों की जान तक चली जा रही है. यूपी के अलीगढ़ में एक व्यक्ति कुछ दिन पहले गेम खेलने की तल के कारण डिप्रेशन में चला गया था और उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना महुआ खेड़ा इलाके के ग्रीन पार्क अपार्टमेंट में रहने वाले अमित निर्मल का है. अमित के 16 साल के बेटे दक्ष कुमार राठौर शहर में रह कर पढ़ाई कर रहा था. गेम खेलने के दौरान दक्ष डिप्रेशन में चला गया, जिसके बाद फांसी पर लटक कर जान दे दी थी. परिजनों का कहना था कि मोबाइल पर गेम खेलते दक्ष डिप्रेशन में आ गया और अकस्मात फांसी लगा ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










