Omicron Coronavirus LIVE Updates: ब्रिटेन में ओमिक्रॉन से 14 मौत, भारत के ये राज्‍य बढ़ा रहे हैं टेंशन

Updated:
विज्ञापन

Bengaluru: A health worker conducts COVID-19 testing of commuters as ‘Omicron’ cases cases rise in India, at KSR railway station in Bengaluru, Sunday, Dec. 19, 2021. (PTI Photo/Shailendra Bhojak)(PTI12_19_2021_000105A)

LIVE India Omicron Cases (ओमिक्रॉन वैरिएंट) COVID-19 Corona New Variant: कोरोना संक्रमण के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले देश में बढ़ते जा रहे हैं. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार भारत में ओमिक्रोन के मामले 213 तक पहुंच गये हैं. ओमिक्रॉन से जुड़ी हर जानकारी यहां पढ़ें…

विज्ञापन

मामले 15 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए

भारत में कोरोना वायरस के नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 213 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 90 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए. ये मामले 15 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए.

जयपुर में चार और लोग ओमीक्रोन से संक्रमित

जयपुर में कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमिक्रॉन के चार और रोगी मिले हैं जिनमें से एक विदेशी नागरिक का दिल्ली में उपचार चल रहा है. यहां के सरकारी एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य सुधीर भंडारी ने इसकी पुष्टि करते हुए मीडिया को बताया कि जीनोम सीक्वेंस में चार लोगों के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

ब्रिटेन में ओमिक्रॉन से 14 मौत 

ओमिक्रॉन वैरिएंट ने दुनिया भर की चिंता बढ़ा दी है. इधर ब्रिटेन ने जानकारी दी है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट से पीड़ित 129 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. अब तक 14 लोगों की मौत भी कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट की वजह से हुई है.

डॉ. एस के सरीन ने कहा

डॉ. एस के सरीन (निदेशक, आईएलबीएस दिल्ली) ने कहा है कि मेरी राय में बूस्टर एक जरूरी है. जब आप किसी वैक्‍सीन की दो खुराकें लेते हैं तो आपका प्रोटेक्‍शन लेबल कम हो जाता है. तीसरी खुराक या बूस्टर हो तो गंभीर संक्रमण, अस्पताल में भर्ती होने की संभावना कम हो जाती है.

ओमिक्रोन बहुत संक्रामक वायरस

दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि ओमिक्रोन बहुत संक्रामक वायरस है. हमें अपनी सुरक्षा के लिए दो काम करने की जरूरत है…पहला है वैक्सीन लेना और दूसरा है कोविड के उचित व्यवहार का पालन करना.

ओमिक्रॉन को लेकर सर्वदलीय बैठक

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि ओमिक्रॉन को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola