Odisha Train Accident: बालासोर रेल हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, जांच पैनल बनाने की मांग

अधिवक्ता विशाल तिवारी द्वारा दायर याचिका में रेलवे प्रणाली में जोखिम एवं सुरक्षा मापदंडों का विश्लेषण करने एवं समीक्षा करने, रेलवे सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने एवं सुरक्षा संशोधन करने के लिए व्यवस्थित सुझाव देने के वास्ते केंद्र को एक विशेषज्ञ आयोग गठित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है.
balasore train accident: ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गयी है. जिसमें हादसे के कारणों की जांच के लिए जांच पैनल गठित करने की मांग की गयी है. मालूम हो रेल हादसे में अबतक 275 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 1100 से अधिक लोग घायल हैं.
रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में जांच पैनल बनाने की मांग
सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में बालासोर रेल हादसे की जांच के लिए एक SC के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक जांच आयोग गठित करने का केंद्र को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है.
अधिवक्ता विशाल तिवारी रेल हादसे को लेकर जनहित याचिका दायर की
अधिवक्ता विशाल तिवारी द्वारा दायर याचिका में रेलवे प्रणाली में जोखिम एवं सुरक्षा मापदंडों का विश्लेषण करने एवं समीक्षा करने, रेलवे सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने एवं सुरक्षा संशोधन करने के लिए व्यवस्थित सुझाव देने के वास्ते केंद्र को एक विशेषज्ञ आयोग गठित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है. याचिका में अनुरोध किया गया है कि आयोग का गठन शीर्ष अदालत के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में किया जाये और आयोग न्यायालय को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें. याचिका में कहा गया है कि आयोग में तकनीकी सदस्य भी शामिल हों.
कवच प्रणाली लगाने की भी मांग की गयी
याचिका में भारतीय रेलवे में स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली ‘कवच’ को तत्काल प्रभाव से कार्यान्वयन के लिए दिशानिर्देश जारी करने का भी अनुरोध किया गया है. कहा गया है कि ‘कवच’ प्रणाली को जल्द नहीं लगाये जाने की वजह से बड़े पैमाने पर जानमाल की क्षति हुई है और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा है और यह संबंधित अधिकारियों द्वारा घोर लापरवाही और कर्तव्य के उल्लंघन का मामला लगता है. याचिका में कहा गया है कि जांच आयोग को दो महीने में अपनी जांच पूरी करनी चाहिए और दुर्घटना के मूल कारण की पड़ताल कर शीर्ष अदालत के समक्ष अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी चाहिए.
ऐसे हुआ रेल हादसा
गौरतलब है कि बालासोर के बाहानगा बाजार स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस शुक्रवार शाम करीब सात बजे एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थे, जिससे इसके अधिकतर डिब्बे पटरी से उतर गए। कोरोमंडल एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे उसी समय वहां से गुजर रही बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस के कुछ पिछले डिब्बों पर पलट गए. इस दुर्घटना में कम से कम 275 यात्रियों की मौत हो गई और 1100 से अधिक यात्री घायल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










